8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशाखोरों की खैर नहीं…..’निजात’ अभियान ने तोड़ी अपराधियों की कमर, 1 करोड़ का गांजा व शराब जब्त

Crime cases In Chhattisgarh : बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1 करोड़ 14 लाख 78 हजार 395 रुपए के नशीली दवा, गांजा, शराब व अन्य नशीली पदार्थ जब्त कि।  

2 min read
Google source verification
नशाखोरों की खैर नहीं.....'निजात' अभियान ने तोड़ी अपराधियों की कमर, 1 करोड़ का गांजा व शराब जब्त

नशाखोरों की खैर नहीं.....'निजात' अभियान ने तोड़ी अपराधियों की कमर, 1 करोड़ का गांजा व शराब जब्त

बिलासपुर. नशे के खिलाफ जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने 8 माह में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ 3 हजार से अधिक कार्रवाई की है। बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1 करोड़ 14 लाख 78 हजार 395 रुपए के नशीली दवा, गांजा, शराब व अन्य नशीली पदार्थ जब्त कि।

यह भी पढें : 5 हजार रुपए दो, तभी साइन करूंगा ..... रिश्वत मांगते पटवारी का वीडियो वायरल, प्रार्थी को धमकाते हुए भी आया नज़र

नशे के अवैध

नशे के अवैध करोबार पर हुई कार्रवाई से जिले में मारपीट, चाकूबाजी, हत्या प्रयास, छेड़छाड़ के अपराध में पूर्व की अपेक्षा काफी कमी आई है।गांव से लेकर शहर तक फैले नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने 8 माह के अंदर लगभग 3 हजार से अधिक कार्रवाई की है।

यह भी पढें : Hartalika Teej 2023 : हरतालिका तीज पर 'इंद्र' योग समेत बन रहे हैं ये 2 शुभ योग, ऐसे करेंगे पूजा तो मिलेगा विशेष फल

निजात अभियान के तहत जिले में चल रही कार्रवाई ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले लगातार कार्रवाई कर रही है। जिले में अवैध शराब के साथ ही ड्रग्स व बोन फिक्स के अलवा नशे में इस्तेमाल होने वाले हर उस पदार्थ पर कार्रवाई की जा रही है। 8 माह में नशा कारोबारियों के खिलाफ हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अपराध का ग्राफ भी काफी कमी आई है।

यह भी पढें : दुर्ग पुलिस ने खूंखार अपराधी को किया गिरफ्तार, सारेआम रिवॉल्वर की नोक पर कर रहा था वसूली

पूर्व में मारपीट के मामले 4 हजार का आंकड़ा पार जाते थे वहीं निजात अभियान के बाद यह आंकड़ा 3 हजार तक सिमट गया है। वहीं छेड़छाड़ व अन्य आपराधिक मामलों में भी काफी कमी आई है।

यह भी पढें : मुंगेली की जिला शिक्षा अधिकारी बर्खास्त, लापरवाही बरतने पर मुख्यालय ने की कड़ी कार्रवाई

कोटपा एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत 8 माह के दौरान 612 कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नशे का सामान बेचने वाले नाबालिगों व दुकानदारों को समझाइश देकर कार्रवाई की है।