1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर संसदीय ने फहराया तिरंगा

उत्कृष्ट गोठानों को 25 हजार रूपये की दी गई पुरस्कार राशि

Google source verification

बिलासपुर. आजादी का 77वां पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najji
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najjk

ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान एवं परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए तथा वर्दीधारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najjn
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najjo
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najjq

पूरे परिधान में सजे हुए 11 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najjv
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najjx
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najjz

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदू राम भांगे को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najk1
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najk5
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najk6

जिले में उत्कृष्ट गोठान का पुरस्कार कोटा विकासखण्ड के शिवतराई गोठान, मस्तूरी ब्लॉक के जुहली, तखतपुर ब्लॉक के बेलपान एवं बिल्हा ब्लॉक के पौंसरी को दिया गया। इन उत्कृष्ट गोठानों को संचालित करने वाले स्व सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najk7
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najk9

मुख्य अतिथि ने शासकीय कार्यों एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 38 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najkb

समारोह में स्कूली बच्चों के द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला ने पहला स्थान हासिल किया वहीं दूसरा स्थान मोहंती उच्चतर माध्यमिक शाला के बच्चों ने और तीसरा स्थान स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला चिंगराजपारा ने प्राप्त किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8najkd

कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय, जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, संभाग आयुक्त केडी कुंजाम, आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर संजीव कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, एडीएम आर ए कुरूवंशी, नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।