17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 वर्ष में बिलासपुर-सरगुजा संभाग में 1.40 करोड़ खर्च, आधे को भी नहीं मिला रोजगार

लाखों रुपए खर्च तो किए गए पर जितना खर्च हुआ उसके अऩुसार रोजगार व स्वरोजगार नहीं मिला है

3 min read
Google source verification
kausal_vikas.jpg

बिलासपुर. बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को ट्रेंड करने की गति पूर्व की तुलना में थम गई है। अब आंकड़ों की बात करें तो एक ओर बीते वर्ष 2016 से 19 तक हजारों की संख्या में युवाओं को प्रशिक्षित किया गया तो दूसरी ओर जनवरी 2020 से 2023 तक जैसे कौशल विकास ठप हो गया, संख्या में अप्रत्याशित तरीके से कम हो गई। लाखों रुपए खर्च तो किए गए पर जितना खर्च हुआ उसके अऩुसार रोजगार व स्वरोजगार नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को अलग-अलग ट्रेड के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद उनके चुने गए ट्रेड पर रोजगार व स्वरोजगार दिलाया जाता है, लेकिन आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो बिलासपुर संभाग के बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले में कुल 17 हजार 371 युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंगर्तगत हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसी तरह सरगुजा संभाग में कोरिया, जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा और सूरजपुर जिले में कुल 68 हजार 919 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें लाखों रुपए खर्च किए गए हैं, लेकिन अब तक इनमें से आधे को भी रोजगार व स्वरोजगार नहीं मिला है, जिसकी वजह से बेरोजगारी दर बढ़ रही है। जिले में पंजीकृत रोजगार पंजीयन धारकों की संख्या में एक चिंताजनक तथ्य सामने आया है। इस आंकड़े से पता चलता है कि जिले में रोजगार पंजीयन करने पहुंचने वाले कुल युवाओं की संख्या 1 लाख 10 हजार से भी अधिक है, जिनमें से लगभग 40 हजार महिलाएं हैं। यह डेटा दर्शाता है कि रोजगार की कमी बनी हुई है।

2020 से 2023 तक बिलासपुर संभाग में रोजगार के लिए क्र92 लाख 21 हजार खर्च...
जनवरी 2020 से 2023 तक बिलासपुर संभाग में कौशल विकास योजना के तहत बिलासपुर में 130 युवाओं को प्रशिक्षण दिया, जिसमें से सिर्फ 21 को रोजगार दिया गया। इसमें खर्च नहीं दर्शाया गया है। वहीं जांजगीर-चांपा में 754 को प्रशिक्षण , जिसमें से सिर्फ 167 को रोजगार, 36 को स्वरोजगार दिया गया। इसमें 29 लाख 73 हजार 836 रुपए खर्च। कोरबा में 369 को प्रशिक्षण दिया, जिसमें से सिर्फ 208 को रोजगार दिया गया। इसमें 41 लाख 52 हजार 846 रुपए खर्च। रायगढ़ में 91 को प्रशिक्षण, जिसमें से सिर्फ 30 को रोजगार, 9 को स्वरोजगार दिया गया। इसमें 5 लाख 80 हजार 620 रुपए खर्च। मुंगेली में 40 को प्रशिक्षण दिया, जिसमें से सिर्फ 22 को रोजगारं दिया गया है। इसमें 15 लाख 13 हजार 532 रुपए खर्च हुए।

सरगुजा संभाग: गिर गई संख्या, लाखों खर्च
जनवरी 2020 से 2023 तक सरगुजा संभाग में कौशल विकास योजना के तहत जशपुर में युवाओं को 186 को प्रशिक्षण दिया, जिसमें से सिर्फ 78 को रोजगार, 2 को स्वरोजगार दिया गया। इसमें 9 लाख 50 हजार 544 रुपए खर्च। कोरिया में 18 को प्रशिक्षण दिया, जिसमें से 12 को रोजगार दिया गया। इसमें 1 लाख 36 हजार 829 रुपए खर्च। सरगुजा में 69 को प्रशिक्षण दिया, जिसमें से 34 को रोजगार दिया गया। इसमें 9 लाख 92 हजार 97 रुपए खर्च। सूरजपुर में 49 को प्रशिक्षण दिया, जिसमें से 23 को रोजगार, सिर्फ 2 को भी स्वरोजगार दिया गया। इसमें 12 लाख 50 हजार रुपए खर्च। वहीं बलरामपुर में 79 को प्रशिक्षण दिया, जिसमें से 28 को रोजगारदिया गया, लेकिन 8 लाख 46 हजार 900 रुपए खर्च किए गए हैं।

बिलासपुर संभाग में भी हजारों को प्रशिक्षण
वर्ष 2016-17 में बिलासपुर जिले में 6 हजार 868, 2017-18 में 7 हजार 442 और 2018-19 में यह आंकड़े गिरते हुए 2 हजार 917 पर आ गया। कुल 17 हजार 261 युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह जांजगीर-चांपा में वर्ष 2016-17 में 4 हजार 663, 2017-18 में 7 हजार 144, 2018-19 में 3 हजार 865 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। मुंगेली में वर्ष 2016-17 में 2 हजार 563, 2017-18 में 4 हजार 144, 2018-19 में 2 हजार 335 यानी कुल 9 हजार 12 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। रायगढ़ में वर्ष 2016-17 में 5 हजार 301, 2017-18 में 5 हजार 563, 2018-19 में 2 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

2016-17 से 18-19 तक सरगुजा में हजारों को दिया गया प्रशिक्षण
सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में वर्ष 2016-17 में 2 हजार 917, 2017-18 में 4 हजार 488, 2018-19 में 2039 यानी कुल 9 हजार 444 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जशपुर जिले में वर्ष 2016-17 में 7 हजार 556, 2017-18 में 13 हजार 714, 2018-19 में 3 हजार 8 यानी 24 हजार 278 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। बलरामपुर जिले में वर्ष 2016-17 में 1 हजार 385, 2017-18 में 2 हजार 749, 2018-19 में 2 हजार 37 यानी कुल 15 हजार 35 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। सरगुजा में वर्ष 2016-17 में 5 हजार 284, 2017-18 में 7 हजार 714 और 2018-19 में 3 हजार 151 यानी कुल 15 हजार 346 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। सूरजपुर में वर्ष 2016-17 में 3 हजार 275 2017-18 में 8 हजार 920 और 2018-19 में 3 हजार 151 यानी कुल 15 हजार 346 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

&2 वर्ष कोरोना काल की वजह से प्रशिक्षण नहीं हो पाया है। इस वजह से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण नहीं मिला है। इसके बाद संख्या घटी है।
एसी पहारे, उपसंचालक, रोजगार कार्यालय, बिलासपुर