
Share Market : बीते सप्ताह शहर के ट्रेडर्स के लिए काफी अच्छा गुजरा। अपने छोट-बड़े इन्वेस्टमेंट से शहर के ट्रेडर्स ने जम कर मुनाफा कमाया है। इसी के साथ ही ट्रेडर्स को उम्मीद है कि आने वाले साल में बाजार में भी अच्छी उछाल आएगी और उन्हें मुनाफा होगा। बिलासपुर के ट्रेडिंग एक्सपर्ट देव प्रजापति ने बताया कि साल 2023 में देश के लोगों के साथ-साथ विदेशी इन्वेस्टमेंट भी बढ़े हैं।
Share Market : इससे बाजार को बूम मिला है। नवंबर के शुरुआती हफ्ते में बाजार थोड़ा सुस्त देखने को मिला था, पर इसके बाद फिर से बाजार में तेजी दर्ज की गई थी, लेकिन बीते सात हफ्तों के तेजी के बाद शुक्रवार को बाजार में बढ़त का सिलसिला टूटा और दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई का सेंसेक्स 376.79 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 71,106.96 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 107.25 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 21,349.40 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि भारत में शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या में बढ़त देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में इसका पॉजिटिव रिस्पांस शेयर बाजार में देखने को मिलेगा। युवा ट्रेडर आशीष वॉलेस बताते हैं कि जब उन्होंने ट्रेडिंग करने की शुरुआत की थी, तब उनके चुनिंदा मित्र ही ट्रेडिंग किया करते थे। लेकिन इस साल साल उनके जान-पहचान के ही दर्जनों लोगों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कॅरियर की शुरुआत की है।
Published on:
24 Dec 2023 03:11 pm

बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
