
युवक को इश्क की ऐसी चढ़ी सनक.. युवती को बीच रास्ते में रोक किया कुछ ऐसा कि देखने वालो के रौंगटे हो खडे, जिसने देखा कांप गया
बिलासपुर. सनकी आशिक ने पहले अपनी कथित प्रेमिका का रास्ता रोक उसे अपनी पत्नी बताने लगा। युवती ने विरोध किया तो सनकी ने पास रखे चाकू से अपने हाथ की कलाई काट ली। मौके पर मौजूद लोगो ने किसी तरह सनकी युवक को पकड़ा और सिविल लाइन थाने के हवाले कर दिया।
थाने पहुंचने के बाद भी युवक बार-बार युवती को अपने साथ चलने मनाता रहा। डरी सहमी युवती के कपड़े भी युवक के खून से सने हुए थे। सनकी आशिक को सिविल लाइन पुलिस ने आम्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार 27 खोली चौक के पास एक युवक किसी युवती से बात करने का प्रयास कर रहा था, उसने युवती को धमकाते हुए अपने हाथ की कलाई को चाकू से काट लिया। मौके पर मौजूद लोगो ने युवक को पकड़ कर 112 व सिविल लाइन पेट्रोलिंग को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंची और सनकी युवक को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। थाने पहुंचने के बाद भी युवक हंगामा मचाता रहा।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम पुष्पराज साहू पिता रामलाल साहू (20) निवासी ग्राम कुआमालगी थाना कुंडा जिला कवर्धा का होना बताया। सिविल लाइन पुलिस ने सनकी आशिक से चाकू बरामद कर आम्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुष्पराज साहू को सिविल लाइन पुलिस न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मेरी पत्नी है यह मै साबित कर सकता हूं
खून से लथपथ कथित प्रेमी बार बार एक युवती के पास जाकर उसे अपनी प्रेमिका तो कभी अपनी पत्नी बताते हुए बात करने का प्रयास कर रहा था। सनकी बार बार अपने आप को मार लेने की बात कहता रहा। युवक ने कहां मैने प्यार किया है अब प्रेमिका कभी पत्नी मुझे पहचानने से इंकार कर रही है।
27 खोली के पास एक युवक युवती को धमकाते हुए अपना हाथ की कलाई को काट लिया है, लोगो ने युवक को पकड़ कर रखा है, जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आम्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
परिवेश तिवारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी
Published on:
22 Jul 2023 12:20 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
