29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यायाम से पहले 15-20 मिनट वार्मअप से बचेंगे स्पोर्ट्स इंजरी से

खेलकूद व व्यायाम करते समय चोट लगना आम बात है लेकिन कई बार ये जीवनभर का दर्द व किसी खिलाड़ी का कॅरियर तक खत्म कर देती है। इसलिए इस तरह की चोट को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्पोर्ट्स इंजरी से जुड़े प्रमुख सवालों के जवाब विशेषज्ञों ने दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
warm up

व्यायाम से पहले 15-20 मिनट वार्मअप से बचेंगे स्पोर्ट्स इंजरी से

सवाल : स्पोर्ट्स इंजरी क्या है?
जवाब : व्यायाम, खेल गतिविधि या सामान्य दिनचर्या के दौरान जोड़ों व उसके आसपास मांसपेशियों में चोट को स्पोर्ट्स इंजरी कहते हैं। व्यायाम से पहले वार्मअप नहीं करने से होती है।
सवाल : स्पोर्ट्स इंजरी कहां होती है?
जवाब : तेज पैदल चलने, दौडऩे से घुटने में, बैडमिंटन जैसे खेल से कंधे व टखने में इंजरी होती है। जोड़ों के आसपास मांसपेशी, लिगामेंट्स और कुशन (गद्दी) में भी चोट लगती है।
सवाल : चोट की रिकवरी में कितना समय लगता है?
जवाब : यह निर्भर करता है कि चोट कितनी गहरी व कहां लगी है। यदि सर्जरी होती है तो छह से नौ माह, हल्की चोट है तो चार से छह सप्ताह लग सकते हैं। हल्की चोट में बर्फ से सिकाई करें। इससे वहां रक्त प्रवाह कम होता है। गरम पानी से सिकाई करने से सूजन बढ़ सकती है।
सवाल : स्पोर्ट्स इंजरी से कैसे बचें?

जवाब : लोग फिटनेस के लिए अपने मन से बिना वार्मअप के व्यायाम शुरू कर देते हैं। व्यायाम से पहले प्रमाणित फिटनेस ट्रेनर की मदद लें। शरीर को व्यायाम व खेल के लायक बनाने के लिए मसल्स की स्ट्रेचिंग करें। मांसपेशियों की मजबूत बनाने वाले व्यायाम करें। जैसे दौडऩे से पहले वॉक, जॉगिंग व ब्रिस्क वॉक करते हैं। हाथ-पैरों, कंधे की मांसपेशियों के लिए क्षमतानुसार व्यायाम करें। खानपान में प्रोटीनयुक्त, ताकत बढ़ाने वाली चीजें शामिल करें जिससे मांसपेशियां मजबूत बनें।

- डॉ. अमित अग्रवाल, ऑर्थोपेडिक सर्जन, जयपुर