12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारियल पानी से होता है पूरा शरीर चंगा

कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होने से नारियल पानी हृदय के लिए फायदेमंद है। इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण रक्तसंचार को भी सुधारता है।

less than 1 minute read
Google source verification
coconut water

coconut water

200 मिलिलीटर पानी होता है
एक नारियल में करीब 200 मिलिलीटर पानी होता है। ये हल्का मीठा होता है और शरीर को ताजगी देता है। यह लो-कैलोरी ड्रिंक है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, विटामिन-बी, विटामिन-सी और कई आवश्यक पोषक तत्त्व होते हैं।
नारियल पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारता है
इसमें सायटोकिंस होता है जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकता है। नारियल पानी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। तरलता बनी रहने से डायरिया की समस्या नहीं होती। उल्टी या दस्त होने पर नारियल का पानी फायदेमंद होता है। इससे शरीर में मिनरल्स का संतुलन बना रहता है।
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है
इस पानी में मौजूद विटामिन-सी, पोटेशियम व मैगनीशियम, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। वजन घटाने के लिए भी नारियल पानी पी सकते हैं। सिरदर्द का एक कारण डिहाइड्रेशन भी है। नारियल पानी से शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हंै जिससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसे पीने से मांसपेशियों की ऐंठन दूर होती है और शरीर को फौरन ऊर्जा मिलती है। नारियल पानी से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित होती है। बालों को घना और चमकदार बनाने के लिए नारियल पानी पीना एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि यह एक प्राकृतिक कंडीशनर का भी काम करता है।