
Coronavirus: 168 patients confirmed infection in ICMR test
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार देशभर में 168 मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
चिकित्सा मामले में देश के शीर्ष अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के संदिग्धों और पुष्टि किए गए मरीजों के निकट संपर्क में आने वाले लोगों की जांच में 168 लोगों में मामले की पुष्टि हुई है। आईसीएमआर ने बताया कि एसएआरएस-सीओवी-2 के संक्रमण की जांच के लिए 19 मार्च, 2020 के सुबह 10 बजे तक 12,426 लोगों से कुल 13,316 सैंपल लिए गए हैं।
रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी), गोरखपुर के निदेशक एवं आईसीएमआर के रिसर्च मैनेजमेंट, पॉलिसी प्लानिंग एंड बायोमेडिकल कम्युनिकेशन प्रमुख डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस नए कोरोनावायरस को 'एसएआरएस-सीओवी-2Ó नाम दिया गया है। देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लिए जा रहे सैंपल की जांच की सुविधा आईसीएमआर की 72 प्रयोगशालाओं में मुहैया करवाई गई है।
Published on:
19 Mar 2020 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
