12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

COVID- 19: देश की 111 प्रयोगशालाओं में होगी कोरोना वायरस की जांच

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कहा ने शनिवार से देशभर में 111 प्रयोगशालाएं काम करेंगी। इन 111 प्रयोगशालाएं में ही कोरोना वायरस की जांच की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Mar 22, 2020

COVID- 19: देश की 111 प्रयोगशालाओं में होगी कोरोना वायरस की जांच

COVID-19: Coronavirus will be tested in 111 laboratories of the count

नई दिल्ली| स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देशभर में कम से कम 111 प्रयोगशालाओं में कोरोनावायरस संक्रमण की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कहा ने शनिवार से देशभर में 111 प्रयोगशालाएं काम करेंगी। इन 111 प्रयोगशालाएं में ही कोरोना वायरस की जांच की जाएगी।

अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि इनमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र की प्रयोगशालाएं (लैब) शामिल हैं। हालांकि परीक्षण के लिए कीमतों के संबंध में अभी चर्चा चल रही है।

परीक्षण प्रयोगशालाओं को भारत के शीर्ष अनुसंधान निकाय भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा नामित किया गया है।

अग्रवाल ने अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर द्वारा स्षष्ट किए गए परीक्षण मानदंडों में फिट होने तक लोगों को परीक्षण के लिए नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि कोरोना का परीक्षण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ही कराया जाना चाहिए।