
Detox Body Naturally: शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए अपनाएं ये नेचुरल टिप्स
Body Detox Naturally In Hindi: सर्दी का मौसम उत्सव का मौसम होता है। उत्सव का मतलब अपने परिवार या दोस्तों के साथ खाना-पीना, पार्टी करना, वो भी बेहिसाब। ऐसे में आपके पेट की क्या हालत होती है शायद आपको मालूम न हो। लेकिन अक्सर आप देखते ही होंगे की पार्टी के बाद पेटदर्द, बदहजमी, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी की समस्याएं हो जाती है। अगर आपको भी ये समस्याओं का अक्सर सामना करना पड़ता है तो आप नेचुरल तरीके से अपनी बॉडी का डिटॉक्सीफिकेशन कर सकते हैं। ये काम आप पार्टी से पहले और बाद में कभी कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में मौजूद सभी विषैजे तत्व बाहर निकल जाएंगे और पार्टी का भरपूर आंनद ले सकेंगे। आइए जानते हैं बॉडी को डिटॉक्सीफिकेशन करने के नेचुरल टिप्स के बारे में
खूब पानी पिएं ( Water For Detoxification )
पानी का सेवन आपके शरीर से अतिरिक्त नमक और तरल पदार्थ को फ्लश करने में मदद करता है।यह पाचन में मदद करता है। जिससे आपको अच्छी भूख लगती है और आपका खाया हुआ आसानी पच जाता है। पानी का सेवन आपको हैंगओवर से बचाने में भी मददगार होता है। इसलिए अच्छे से पानी पिएं।
हर्बल टी पिएं ( Herbal Tea For Detoxification )
पार्टी के बाद अगली सुबह हर्बल टी (जैसे सौंफ़, पुदीना, या कैमोमाइल) पिएं। यह आपके पेट की गर्मी खत्म कर ठंडक पहुंचाती है। इसके अलावा अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। आप चाहे तो इन में शहद मिला सकते हैं। इससे सर्दी, जुकाम और कफ में आराम मिलेगा।
माैसमी फल व सब्जियां खाएं ( Veggies and Fruits For Detoxification )
एल्कोहल का सेवन आपके शरीर से पोषक तत्वों को बाहर निकालता है। पोषक तत्वों वापस हासिल करने के लिए मौसमी सब्जियां और फल खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां आपकी आंत को शुद्ध करने और विषाक्त पदार्थों को दूर करने में सहायता करती है। केल और ब्रोकोली जैसे साग में एंटी-एस्ट्रोजेनिक फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट होते हैं जो आपके शरीर में जहरीले एस्ट्रोजेन को बढ़ने से रोकते हैं।
एक्सरसाइज करें ( Workout For Detoxification )
हैंगओवर या शरीर में भारीपन महसूस होने पर एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से शरीर से पसीना बाहर निकलता हैं, जिससे विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद मिलेगी।
नमक का सेवन कम करें ( Detox Water )
नमकीन खाना आपके शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ा देता है। जिससे आपका पेट भारी, भरा हुआ महसूस हो सकता है। अगर आप पार्टी में जाने की तैयारी में है तो यह अच्छा रहेगा की आप कुछ समय के लिए नमकीन भोजन बंद कर, विकल्प के रूप में फल, दही और अनसाल्टेड नट और बीज खा सकते हैं।
Published on:
02 Jan 2020 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
