12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह उठकर न पीएं रात का रखा पानी, अच्छी नींद के लिए खाएं ये

रात के समय खाए गए भोजन का सीधा असर हमारी नींद पर होता है। जानें नींद लाने में सहायक कुछ चीजों के बारे में-

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Aug 20, 2019

eat-these-for-good-sleep

रात के समय खाए गए भोजन का सीधा असर हमारी नींद पर होता है। जानें नींद लाने में सहायक कुछ चीजों के बारे में-

अक्सर जिन्हें सुबह उठते ही पानी पीने की आदत होती है वे सोते समय पास में एक गिलास में पानी भरकर रखते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ऐसा करना गलत है। असल मेंं रात के समय शरीर से अधिक मात्रा में कार्बनडाइऑक्साइड गैस निकलती है जो सुबह तक पूरे कमरे में फैल जाती है। वहां रखी हर वस्तु पर इस गैस का असर होता है। यदि पास में बिना ढक्कन लगे गिलास में पानी रखा होगा तो कार्बनडाइऑक्साइड उसमें मिल सकती है जिसे पीने से उदासी, थकान बनी रहेगी। इसलिए पानी का गिलास ढककर रखें।

अच्छी नींद के लिए ये खाएं-
रात के समय खाए गए भोजन का सीधा असर हमारी नींद पर होता है। जानें नींद लाने में सहायक कुछ चीजों के बारे में-

शहद: गुनगुने दूध या हर्बल चाय में थोड़ा शहद मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है। इसमें मौजूद ग्लूकोज दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर को बंद करने का संकेत देता है। यह अलर्टनेस का एक कारक है।

केला: कार्बोहाइडे्रट से भरपूर केला दिमाग को रिलैक्स करने वाला हार्मोन रिलीज करता है जो दिमाग को भी आराम की स्थिति में ला देता है।