12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्यादा एक्सरसाइज करना भी सेहत के लिए हानिकारक, जानें इसके बारे में

किशोरों के लिए हफ्ते में 14 घंटे व उम्रदराज लोगों के लिए 7-8 घंटे व्यायाम काफी होता है। इससे अधिक व्यायाम करना नुकसानदायक हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jan 02, 2020

ज्यादा एक्सरसाइज करना भी सेहत के लिए हानिकारक, जानें इसके बारे में

Exercising too much is harmful for health

रोजाना एक्सरसाइज अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। लेकिन कहते हैं न कि अति हर चीज की बुरी होती है, इसलिए ज्यादा व्यायाम भी कभी-कभी खतरनाक हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के शोध में पाया गया है कि ज्यादा कसरत से व्यक्ति उतना ही तनाव व थकान महसूस करता है जितना दिनभर बिस्तर पर पड़े रहने से। शोध के मुताबिक हफ्ते में 17.5 घंटे व 3.5 घंटे कसरत करने वालों का स्तर समान होता है। किशोरों के लिए हफ्ते में 14 घंटे व उम्रदराज लोगों के लिए 7-8 घंटे व्यायाम काफी होता है। इससे अधिक व्यायाम करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

हल्का व्यायाम -
कोपेनहेगन विश्वविद्यालय ने अपने एक अध्ययन में पाया है कि रोजाना आधा घंटे का व्यायाम शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति लाता है और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। शोध के अनुसार हल्का व्यायाम, कड़े प्रशिक्षण की तुलना में ज्यादा प्रेरणादायक और फायदेमंद होता है।