9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकाे हमेशा सेहतमंद रखेंगे ये पांच फूड सेफ्टी रूल्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल अशुद्ध भोजन व दूषित जल से दुनियाभर में करीब 20 लाख लोग मर जाते हैं
less than 1 minute read
Google source verification
food safety rule

आपकाे हमेशा सेहतमंद रखेंगे ये पांच फूड सेफ्टी रूल्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल अशुद्ध भोजन व दूषित जल से दुनियाभर में करीब 20 लाख लोग मर जाते हैं। फूड सिक्योरिटी एंड स्टैंडड्र्स अथोरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक खाने को सेहतमंद व सुरक्षित बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:-

कच्चा और पका भोजन
बिना पके और पके हुए भोजन को एक साथ कभी न रखें। इससे इनके प्रदूषित होने का खतरा रहता है। जैसे बिना पके मांस को पके भोजन पर रख दिया जाए तो उसमें से निकलने वाले तरल से आपका पका हुआ भोजन प्रदूषित हो सकता है।

भोजन अच्छी तरह पकाएं
भोजन को सही ढंग से पकाने पर इसके बैक्टीरिया मर जाते हैं। भोजन को इस तरह पकाना चाहिए कि वह एकसार पके और कम से कम 70 डिग्री सेल्सियस तापमान उसके भीतर पहुंचे।

साफ-सुथरा भोजन
भोजन तैयार करते हुए व उसे खाते समय साफ-सफाई का खयाल रखें। हाथों को साबुन से धोएं, किचन के प्लेटफॉर्म को साफ रखें, बर्तनों को साफ और कीटाणु रहित रखें। साग-सब्जियों को अच्छी तरह धोने के बाद ही पकाएं।

उचित तापमान पर भोजन
भोजन को ऐसे तापमान पर रखना जरूरी है कि बैक्टीरिया कम से कम या न पनपें। इसके लिए दूध को 5-6 डिग्री पर और सब्जियों को ठंडी जगह पर रखें।

सही चीजों का प्रयोग
साफ पानी, ताजा फल-सब्जी, साफ-सुथरी दालें, शुद्ध मिर्च-मसाले आदि इस्तेमाल करें। चीजों की एक्सपायरी डेट का भी खयाल रखें।जहां तक हो ताजा भोजन करें। खाने को स्टोर करना पड़े तो उचित तापमान का खयाल जरूर रखें। रसोई में प्रयोग होने वाले कपड़े को गर्म पानी में उबालकर डिटर्जेंट से धोना चाहिए।