12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Healthy Lifestyle Tips: स्वस्थ रहने के लिए इन बुरी आदतों को कहें ना

Healthy Lifestyle Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अव्यवस्थित जीवनशैली, काम का बोझ और मानसिक तनाव के बीच बुरी लतें लोगों की परेशानी और बढ़ा रही हैं। बुरी लतों के कारण उनकी एनर्जी दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। जोकि बहुत ही गंभीर संकेत हैं। अगर आप वास्तव में सेहतमंद रहना चाहते हैं तो...

2 min read
Google source verification
Healthy Lifestyle Tips: Avoid Bad Habits To Stay Healthy

Healthy Lifestyle Tips: स्वस्थ रहने के लिए इन बुरी आदतों को कहें ना,Healthy Lifestyle Tips: स्वस्थ रहने के लिए इन बुरी आदतों को कहें ना,Healthy Lifestyle Tips: स्वस्थ रहने के लिए इन बुरी आदतों को कहें ना

Healthy Lifestyle Tips in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अव्यवस्थित जीवनशैली, काम का बोझ और मानसिक तनाव के बीच बुरी लतें लोगों की परेशानी और बढ़ा रही हैं। बुरी लतों के कारण उनकी एनर्जी दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। जोकि बहुत ही गंभीर संकेत हैं। अगर आप वास्तव में सेहतमंद रहना चाहते हैं तो बुरी आदतों का छोड़ना जरूरी है। आइए जानते हैं कौन सी बुरी आदतें छोड़ने से हम स्वस्थ रह सकते हैं।

तंबाकू का नशा
एक शोध के मुताबिक भारत की कुल आबादी में से 28.6 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। चौंकाने वाली बात ये थी कि करीब 18.4 फीसदी युवा न सिर्फ तंबाकू, बल्कि सिगरेट, बीड़ी, खैनी, बीटल, अफीम, गांजा जैसे अन्य खतरनाक मादक पदार्थों का सेवन करते हैं।

अल्कोहल का नशा
एक शोध के अनुसार भारत में बीते 11 सालों में प्रति व्यक्ति शराब की खपत दोगुनी हुई है। जहां 11 साल पहले एक व्यक्ति 3 लीटर शराब पीता था वहीं बीते 11 वर्षों में बढ़कर इसकी खपत बढ़कर 6 लीटर हो गई है।

ड्रग्स का नशा
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय युवाओं में तंबाकू और शराब के अलावा एक और नशीले पदार्थ की लत तेजी से बढ़ी है। वह नशीला पदार्थ है ड्रग्स। ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से शारीरिक कार्यक्षमता बनाए रखने में ऊर्जा का अत्यधिक उपयोग होता है, जिसके चलते ये नशीले पदार्थ यकृत और फेफड़ों में विषाक्त पदार्थ के रूप में जमा होने लगते हैं ।

फास्टफूड की आदत
खान-पान की आदतें भी बीते कुछ वर्षों में काफी तेजी से बदली है। सपरफूड से लेकर जंक फूड न केवल शहरों बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी अब पांव पसारने लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 35 फीसदी भारतीय सप्ताह से भी कम समय में एक बार फास्ट फूड खाते हैं। जिसकी वजह से बच्चों में मोटापे की समस्या आम होती जा रही है। इसके साथ ही कम उम्र में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और लिवर डेमेज का जाखिम बढ़ता है।

कम नींद
बदलती जीवन शैली और शहरी लाइफस्टाइल कम नींद का एक प्रमुख कारण है। काम का बोझ, शिक्षा का दबाव, रिश्तों में आती खटास, तनाव और अन्य समस्याओं के कारण लोगों को नींद नहीं आती है। युवा ज्यादातर समय मूवी देखने और रात में पार्टी करने में बिताते हैं। नींद की कमी से तनाव के हार्मोन रिलीज होते हैं। कम नींद से हृदय रोग, डायबीटिज और मोटोपा बढ़ने का खतरा बना रहता है।

सेहतमंद जीवनशैली अपनाएं
जो लोग स्वस्थ जीवन बिताना चाहते हैं वे इन बुरी आदतों से दूर रहे। और योग, ध्यान और व्यायाम को अपनाएं। ये तीनों चीजें स्वास्थ्य समास्याओं से निजात पाने की संजीवनी हैं। ये सभी हमारे शरीर को ब्लड सकुर्लेशन को नॉर्मल (रक्त संचरण) और हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं इसके साथ ही शारीरिक ऊर्जा और उसकी कार्य क्षमता को बनाए रखते हैं। शारीरिक व्यायाम करने के दौरान हमारे शरीर से वसा और कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है।