15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नींबू और लौंग से भगा जाएंगे घर के मच्छर, अदरक से बढ़ेगी रोगप्रतिरोधक क्षमता

अगर आप घर के मच्छरों से परेशान हैं तो इस कुदरती, सुरक्षित और बड़े ही आसान उपाय को आजमा सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Oct 26, 2018

house-mosquito-will-run-away-from-lemon-and-cloves

अगर आप घर के मच्छरों से परेशान हैं तो इस कुदरती, सुरक्षित और बड़े ही आसान उपाय को आजमा सकते हैं।

ऐसे बनाएं

एक नींबू लीजिए और उसमें बहुत सारी लौंग घुसाकर तीन से चार दिन के लिए सूखने दीजिए। आप चाहें तो साबूत नींबू में लौंग घुसा सकते हैं और चाहें तो काटकर भी ऐसा कर सकते हैं। नींबू की जगह संतरे या मौसमी का प्रयोग भी किया जा सकता है। जैसे-जैसे लौंग लगा हुआ नींबू सूखेगा इसका प्रभाव बढ़ेगा। आप इस लौंग लगे नींबू को घर के अंधेरे कोनों, अलमारियों या किचन में रख सकते हैं। इससे घर में मच्छर नहीं आएंगे।

इसलिए है प्रभावी
खट्टे फलों मेें सिट्रिक एसिड होता है और जब यह लौंग में मौजूद यूजेनॉल नाम के इसेंशियल ऑयल के संपर्क में आता है तो एक ऐसी गंध निकलती है जो मच्छरों को पसंद नहीं होती। यह गंध हमारे शरीर से निकलने वाली गंध को दबा देती है और मच्छर दूर भागते हैं। पहले दादी-नानी ऐसे तरीके प्रयोग करती थीं।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है अदरक

अदरक को आयुर्वेद में महाऔषधि के रूप में जाना जाता है। अदरक में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ताजे अदरक में 81 प्रतिशत पानी, 2.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1 प्रतिशत वसा, 2.5 प्रतिशत रेशे और 13 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। अदरक शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाता है। इसके सेवन से सर्दी जुकाम का खतरा कम रहता है। इसमें जिंक, क्रोमियम और मैगनीशियम होता है, जो रक्त संचार में मदद करते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो जाता है। आधा घंटा अदरक चबाने से सिरदर्द और घबराहट नहीं होती। अदरक की चाय पीने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहती है।