
How Long to Wait Before Sleeping After Eating
अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी है अच्छी और भरपूर नींद लेना। अकसर हम सोने से पहले कुछ एेसी चीजें खा लेते हैं जो हमारी नींद को प्रभावित करती है। इससे हमारी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। आइये जानते हैं कि सोने से पहले किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
मीठा न खाएं -
सोने से पहले मीठा खाने से आपकी नींद खराब होती है। मीठे में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा और फैट होता है। मीठा कुछ ही देर में खून में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा देता है इससे आप एक्टिव महसूस करने लगते हैं और रात में सोते समय नींद नहीं आती।
ग्रीन टी न पीएं -
अगर आप सोने से पहले रात को ग्रीन टी पीते हैं तो इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है लेकिन इसे सही समय पर पीना चाहिए। रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीना लाभकारी नहीं होता। ग्रीन टी में कैफीन होता है ये आपकी नींद को खराब कर सकता है।
चिकन न खाएं -
सोने से पहले चिकन या प्रोटीन वाला भोजन नहीं खाना चाहिए। सोते समय हमारे शरीर की पाचन क्षमता 50 फीसदी धीमी हो जाती है इस लिए प्रोटीन पचने में काफी समय लगता है। अगर सोने से पहले प्रोटीन का सेवन करेंगे तो शरीर का ध्यान सोने की बजाए प्रोटीन को पचाने में ज्यादा समय लगेगा।
चॉकलेट का सेवन -
चॉकलेट में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। कैफीन नींद को खराब करता है। जिस तरह सोने से पहले कॉफी लेना ठीक नहीं उसी तरह चॉकलेट भी नहीं लेनी चाहिए।
वाइन न पीएं -
कुछ लोग अच्छी नींद के लिए सोने से पहले वाइन आदि पीना पसंद करते हैं। हो सकता है इससे आपको अच्छी नींद आए। लेकिन बाद में आपको इससे सिरदर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है।
तेज मसालेदार भोजन करें -
ज्यादा तेज मसालेदार भोजन शरीर के तापमान को बढ़ा देता है इससे बेचैनी महसूस होने लगती है। रात को सोने से पहले अगर आप स्पाइसी खाना खाएंगे तो इससे पेट में जलन होगी। यह गैस और अपच के कारण आपकी नींद को खराब कर सकता है।
Published on:
09 Feb 2020 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
