14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर में चोट लगे तो इन बातों का रखें खास ध्यान

सिर या मस्तिष्क में किसी प्रकार की चोट लगने को हेड इंजरी कहते हैं। इसमें छोटी-मोटी खरोंच से लेकर गंभीर चोट शामिल है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Aug 23, 2020

सिर में चोट लगे तो इन बातों का रखें खास ध्यान

If head injury occurs, keep these things in mind

हेड इंजरी किसे कहते हैं?
सिर या मस्तिष्क में किसी प्रकार की चोट लगने को हेड इंजरी कहते हैं। इसमें छोटी-मोटी खरोंच से लेकर गंभीर चोट शामिल है। सिर की हड्डी फे्रक्चर हो जाना, मस्तिष्क का कोई भाग क्षतिग्रस्त होना, ब्लीडिंग या सूजन आना गंभीर हेड इंजरी है जो जानलेवा साबित हो सकती है।
हेड इंजरी होने पर क्या करें?
मरीज को हिलाए-डुलाएं नहीं, देखें कि उसकी सांसें सामान्य है या नहीं। अगर मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही है तो मुंह से सांस दें। मरीज को उल्टी हो रही है तो उसे आराम से एक करवट लिटा दें। ब्लीडिंग हो रही है तो साफ कपड़े से बांधें ताकि ब्लीडिंग रुके। तुरंत पास के किसी अच्छे हॉस्पिटल में मरीज को भर्ती कराएं।
क्या हैं इसके दुष्प्रभाव?
चोट लगने के कारण ब्रेन के अंदर ब्लीडिंग हो सकती है। इससे ब्रेन हैमरेज हो सकता है। टिश्यू डैमेज होने से मरीज की याद्दाश्त जा सकती है। नर्वस सिस्टम डैमेज होने पर मरीज लकवाग्रस्त हो सकता है। मरीज की जान भी जा सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।