12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए बच्चों के ब्रेन ड्रेन की समस्या के बारे में

बच्चे और उनकी पढ़ाई को लेकर पेरेंट्स की चिंता सभी देशों में एक जैसी है। जानिए पेरेंट्स और टीचर के बीच सवाल-जवाब में क्या बात सामने आई

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Feb 13, 2020

जानिए बच्चों के ब्रेन ड्रेन की समस्या के बारे में

Know about brain drain problem of children

बच्चे और उनकी पढ़ाई को लेकर पेरेंट्स की चिंता सभी देशों में एक जैसी है। जानिए पेरेंट्स और टीचर के बीच सवाल-जवाब में क्या बात सामने आई।

सवाल - गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए होमवर्क करना जरूरी है? मेरे दोनों बच्चे फोर्थ व सेकंड ग्रेड पूरी कर चुके हैं। दोनों को रीडिंग का शौक है और एवरेज रीडर्स से ऊपर हैं। चिंता है कि छुट्टियों में गणित कितनी पढ़ाई जाए। बड़े बच्चे के लिए सब्जेक्ट मैटर आसान है लेकिन दो पेज लिखने में 10 मिनट लग जाते हैं क्या करें।

टीचर का जवाब -
एक टीचर होने के नाते मेरी राय में बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भी ज्यादा से ज्यादा रीडिंग करनी चाहिए। वे ग्राफिक नॉवेल, मैगजीन, संस्मरण, खेल एवं ऐतिहासिक जगहों की किताबें पढ़ सकते हैं। मुझे लगता है कि गणित के टीचर भी इससे सहमत होंगे। पैरेंट्स को समझना होगा कि गर्मी की छुट्टियों में हम टीचर क्यों बच्चों को गणित व पढ़ने का अभ्यास जारी रखने को कहते हैं क्योंकि इस दौरान सबसे ज्यादा ब्रेन ड्रेन (दिमाग से पढ़ाई की बातों का हटना) होता है। अब किताबों से ज्यादा तकनीक, सोशल मीडिया और गेमिंग बच्चों के दिमाग में घुस चुकी है। ऐसे में बच्चों के बेहतर विकास के लिए अभिभावकों और पढ़ाई-लिखाई के साथ बच्चे की दूसरी एक्टिीविटीज पर भी बराबर ध्यान देना होगा। बच्चे पढ़ते रहेंगे तो उनका दिमाग तेज होगा।