
Know the condition of your health by looking at the feet
आप अपने पैरों को कुछ मिनट गौर से देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि आप कितना फिट हैं और वह भी बिना डॉक्टर के पास जाए। बॉडी में किसी भी तरह की प्रॉब्लम का असर सबसे पहले पैर पर दिखाई देता है। चूंकि पैरों पर बहुत कम लोग ही ध्यान देते हैं। इसी कारण वह अपने स्वास्थ्य के बारे में नहीं जान पाते हैं।
अगर हो जाएं नाखून सफेद : शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण नाखून सफेद हो जाते हैं। अगर आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं, तो इससे भी नाखून पर सफेद हो जाते हैं। आप अपनी डाइट में दूध, छाछ और दूसरे डेयरी प्रॉडक्ट्स शामिल करें।
नाखूनों का पीला रंग : आपके पैर के नाखून पीले रंग के होते जा रहे हैं, तो इससे पता लगता है कि आपकी बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी है। दरअसल, हीमोग्लोबिन की कमी से नाखूनों की शेप में भी बदलाव होने लगता है।
पैर फट रहे हैं : पैर फटने की एक वजह बॉडी में पानी की कमी है। आप रोज ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इसके अलावा, फ्रूट जूस या लिक्विड जूस वगैरह भी ले सकते हैं।
पैरों में सूजन है क्या! : अगर आपके पैरों में सूजन हैं और कई दिन तक रहती है, तो आपको डायबिटीज हो सकती है। इसका पता चलते ही फुटवियर का सही चयन तो जरूरी है ही, साथ ही समय रहते डायबिटीज का टेस्ट करवाएं।
Published on:
05 Jan 2020 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
