11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल को बीमारियों से बचाते हैं पीपल के ताजे पत्ते

आयुर्वेद में सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक पीपल प्रयोग किया जाता है।
less than 1 minute read
Google source verification
peepal tree

दिल को बीमारियों से बचाते हैं पीपल के ताजे पत्ते

पीपल को सेहत का खजाना माना जाता है। आयुर्वेद में सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक इसका प्रयोग किया जाता है। जानते हैं इनके फायदों के बारे में:-

हृदय रोग :
तीन ताजा पत्तों के आगे-पीछे के कोनों को तोड़कर रोज सुबह खाली पेट चबाने से खून साफ होता है। साथ ही ये धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को दूर कर ऑक्सीजन का संचार करते हैं। इससे हृदय रोग की आशंका कम होती है।

बुखार :
तीन ताजा पत्ते एक गिलास पानी में उबालें, पानी जब आधा रह जाए तो गुनगुना होने छानें व पी लें। तेज बुखार में ऐसा दिन में 2-3 बार करने से लाभ होता है।

खुजली :
3-4 पत्तियों को पानी के साथ पत्थर पर घिसें व इसे दिन में 3 - 4 बार खुजली या कीड़े के काटने वाली जगह लगाएं।

ध्यान रहे : इसे चबाने से एक घंटा पहले और बाद कुछ न खाएं। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसके बाद जंकफूड, तली-भुनी व मसाले वाली चीजें खाने से बचें।