5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन घरेलू नुस्खों से हटाएं शरीर के अनचाहे मस्से

मस्से ह्यूमन पैपिल्लोमा वायरस के कारण होते हैं। आयुर्वेदिक पद्धति से इनसे मुक्ति पाई जा सकता है -

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Aug 01, 2020

इन घरेलू नुस्खों से हटाएं शरीर के अनचाहे मस्से

Remove unwanted body warts from these home remedies

कई बार शरीर के किसी हिस्से में मस्सा हो जाता है, जो देखने में अच्छा नहीं लगता। मस्से ह्यूमन पैपिल्लोमा वायरस के कारण होते हैं। आयुर्वेदिक पद्धति से इनसे मुक्ति पाई जा सकता है -

मस्सा हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें कैस्टर ऑइल डालकर इस पेस्ट को मस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। चेहरे को एक घंटे बाद धो लें। एक महीने में आपको मस्सों की परेशानी से निजात मिल जाएगी।

मस्सों पर बड़ (बरगद) के पत्तों का रस लगाएं।
मस्सों पर आंवला अच्छी तरह मलें। फिर आंवले का रस मस्से पर लगाकर पट्टी बांध लें।
मस्सों पर एलोवेरा को दिन में तीन बार लगाएं। हफ्ते भर में आराम मिलेगा।

लहसुन की कलियों को छीककर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से भी कुछ ही दिनों में मस्से समाप्त हो जाएंगे।

बंगला, कपूरी, मलवारी या नागरबेल पान के पत्ते के डंठल का रस मस्से पर लगाएं। मस्से झड़ जाएंगे। पान में खाने का चूना मिलाकर मस्से पर घिसें।
मस्सों पर नियमित अरंडी का तेल लगाएं। इससे नरम होकर ये गायब हो जाएंगे।

नींबू के रस में रुई भि‍गो मस्से पर लगाना भी लाभप्रद हो सकता है।