
रिसर्च स्टोरीज: कोशिका संचार रोकता सैनिटाइजर
ट्राइक्लोसान नाम का एक रसायन पाया जाता है
सैनिटाइजर अब लोगों के पर्स का अहम हिस्सा बन चुका है। कहीं भी छुआ, कुछ पकड़ा या खाया, तो तुरंत सैनिटाइजर से हाथ मलते हैं। अमरीकी शोध के अनुसार इसमें ट्राइक्लोसान नाम का एक रसायन पाया जाता है जिसे हाथ की त्वचा तुरंत सोख लेती है। यह तत्त्व रक्त संचार में शामिल हो जाए तो मांसपेशी की सक्रियता बढ़ाने वाले जरूरी कोशिका संचार को बाधित कर देते हैं।
गठिया में राहत देगा हरा धनिया
एक शोध के अनुसार जो लोग आर्थराइटिस से पीडि़त हैं, उन्हें धनिए की पत्ती को डाइट में शामिल करना लाभ पहुंचा सकता है। इसे खाने में शामिल करने से जोड़ों की सूजन में कमी आती है और यह रोग को बढऩे से रोकता है। धनिए का इस्तेमाल मेडिएटर पदार्थ को शरीर में बनने से रोकता है, जिससे आर्थराइटिस के कारण आई सूजन में धीरे-धीरे कमी आती है और दर्द भी कम होता है।
Published on:
20 May 2019 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
