5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stay Healthy: तन और मन को सेहतमंद रखने के लिए ऐसी रखें लाइफस्टाइल

Stay Healthy: याेग करने से आपमें पाॅजीटिव एनर्जी का संचार होता है, यह आपको आध्यात्मिक बनने में मदद करता है। नियमित योग से आप हमेशा खुश रहने का मंत्र पा सकते हैं। इसलिए रोज नियमित तौर पर 10 से 15 मिनट योग करें...

2 min read
Google source verification
Stay Healthy: Follow Healthy Lifestyle to stay fit and young

Stay Healthy: तन और मन को सेहतमंद रखने के लिए ऐसी रखें लाइफस्टाइल

Stay Healthy in Hindi: स्वस्थ मन और तन के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करना बेहद जरूरी है। स्वस्थ दिनचर्या हम से कई रोगो को दूर रखने और मन को सकारात्मक रखने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कुछ लाइफस्टाइल टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाने से हम ताउम्र सेहतमंद रह सकते हैं।

45 मिनट की वॉक करें
रोजाना 45 मिनट की वॉक या व्यायाम आपको डायबिटीज, हृदय रोग, अधिक वजन, भूलने की समस्या जैसे कई रोगों से बचाकर शरीर को एक्टिव रखती है। इसके साथ ही प्रकृति की नजदीकी आपकाे पाॅजीटिव एनर्जी देती है। इसलिए अपने डेली रूटीन में मार्निंग वॉक को जरूर शामिल करें।

याेग करें
याेग करने से आपमें पाॅजीटिव एनर्जी का संचार होता है, यह आपको आध्यात्मिक बनने में मदद करता है। नियमित योग से आप हमेशा खुश रहने का मंत्र पा सकते हैं। इसलिए रोज नियमित तौर पर 10 से 15 मिनट योग करें।

भरपूर नींद लें
स्वस्थ दिमाग और शरीर के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद जहां दिगाम को तरोताजा करती है, वहीं शरीर में एनर्जी देती है। मन और तन दोनों सेहतमंद रहने पर आप हमेशा अंदरूनी खुशी का अनुभव करेंगें। इसलिए आज से ही जल्दी सोंए, जल्दी उठें और भरपूर नींद लें।

संगीत को बनाए दोस्त
संगीत के सात सुरों का मन व शरीर पर विशेष प्रभाव पड़ता है। जानकारों के अनुसार राग शिवरंजनी सुनने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। संगीत आपको तनाव, चिंता व अवसाद जैसी स्थितियों से दूर रखता है। जब भी लगे की मन उदास है तो संगीत सुने, इससे आप अपने अंदर नई शक्ति का अनुभव करेंगे।

सकारात्मक रहें
टेक्सास विश्वविद्यालय (अमरीका) में हुए एक शोध के अनुसार सकारात्मक सोच रखने वालों पर उम्र का असर कम होता है। आशावादी लोगों में मानसिक रोग होने का खतरा कम होने के साथ कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसलिए हमेशा सकारात्मक रहें।

बैड हैबिट्स को कहें बाय
बेवजह दवा खाने की आदत, आलस, इंटरनेट व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की लत बुरी होती है। इनका अधिक प्रयोग खासकर देर रात तक करना खतरनाक है। यह नींद व याददाश्त प्रभावित करने के साथ आंखों में दर्द व सर्वाइकल पेन का कारण बनते हैं। इसलिए इन्हें ज्यादा से ज्याद दूर रखने की कोशिश करें।

धूम्रपान से बचें
धूम्रपान अवसाद का प्रतीक होता है। नशे की लत आपको कई स्वास्थ समस्याएं दे सकती है। इसलिए इससे बचकर रहें। और खुशनुमा जीवन जीएं।

हेल्थी डाइट लें
डाइट में रोजाना हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज और एक फल (सेब, संतरा या केला) लें। इनसे इम्यूनिटी बढ़ेगी। मौसम कोई भी हो रोज 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। फास्टफूड जैसे बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राई और भोजन में ऊपर से अतिरिक्त नमक डालने से बचे। ये हृदय रोगों, मोटापा, धमनियों में सूजन, थकान आदि का कारण बनते हैं।