11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stay healthy – फिट रहने से बनते हैं अच्छे रिश्ते, लाेग रहते हैं आपके करीब

एस्टोनिया की टेलिन यूनिवर्सिटी में एक पीजी छात्रा सबीना वैटर ने अपने वैज्ञानिक सर्वे में पाया कि जो महिलाएं संतुलित आहार के जरिए खुद को फिट बनाती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 10 Nov 2018, 1:54 PM IST

fitness

Stay healthy - फिट रहने से बनते हैं अच्छे रिश्ते, लाेग रहते हैं आपके करीब

एस्टोनिया की टेलिन यूनिवर्सिटी में एक पीजी छात्रा सबीना वैटर ने अपने वैज्ञानिक सर्वे में पाया कि जो महिलाएं संतुलित आहार के जरिए खुद को फिट बनाती हैं और अपनी बॉडी से संतुष्ट रहती हैं वे बाकी लोगों की नजरों में भी अपनी छवि जल्दी अच्छी बना लेती हैं।

उनके पास अपने बारे में बताने के लिए बहुत कुछ होता है और वे दूसरों से रिश्ते बनाने में ज्यादा पॉजिटिव रहती हैं। शोधकर्ता ने 250 से ज्यादा महिलाओं से जुड़े आंकड़ों पर काम किया और उनकी तुलना करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचीं। यह शोध ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसायटी में पेश किया गया है।

रिश्तों में खटास
शोध के अनुसार ज्यादातर महिलाएं अपने वजन को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं। अगर उनका वजन ज्यादा होता है और वे डाइटिंग कर रही होती हैं तो वे अक्सर दूसरों को देखकर जलती हैं। यही जलन उनके रिश्तों में कड़वाहट का कारण भी बन जाती है। कुल मिलाकर ऐसी महिलाएं अपने शरीर से नाखुश होती हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।