6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एेसे करें छोटे बच्चों के दांतों की देखभाल

थोड़ी-सी देखभाल से हम न सिर्फ उनके दांत निकलने की प्रक्रिया को आरामदायक बना सकते हैं बल्कि दांत और मसूढ़ों की बीमारी से भी बचा सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Mar 16, 2019

take-care-of-small-children-s-teeth

थोड़ी-सी देखभाल से हम न सिर्फ उनके दांत निकलने की प्रक्रिया को आरामदायक बना सकते हैं बल्कि दांत और मसूढ़ों की बीमारी से भी बचा सकते हैं।

अगर आपके बच्चे का दांत निकलने का समय पास आ गया है तो जरूरी है कि आप अभी से थोड़ा अलर्ट हो जाएं। उसके पूरे दांत निकलने या दो साल के होने का इंतजार न करें क्योंकि दंत रोग विशेषज्ञों का मानना है कि बेबी केयर में हम अक्सर दांतों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं।

ऐसे में बच्चों में कैविटी और मुंह से दुर्गंध आने की समस्या होने लगती है। वहीं थोड़ी-सी देखभाल से हम न सिर्फ उनके दांत निकलने की प्रक्रिया को आरामदायक बना सकते हैं बल्कि दांत और मसूढ़ों की बीमारी से भी बचा सकते हैं।

बच्चे के दांत निकलने से पहले उनके मसूढ़ों की देखभाल करनी भी जरूरी है। ब्रेस्ट फीडिंग या बॉटल से दूध पिलाने के बाद एक अंगुली में साफ, मुलायम व गीला कपड़ा लपेटें और बच्चे के मसूढ़ों पर हल्का-सा रगड़ें। ऐसा हर बार नहीं बल्कि रात में आखिरी बार दूध पिलाने के बाद या सुलाने से पहले करें। इससे उनके मुंह से किसी तरह की बदबू नहीं आएगी और उनके दांत स्वस्थ रहेंगे।

अगर आपके बच्चे को अंगूठा चूसने की आदत है तो उसे ऐसा करने से मना करें वर्ना दांत टेढ़े आ सकते हैं। डेढ़ साल की उम्र तक के बच्चे को ब्रश करने की आदत डाल दें। बच्चा यदि टॉफी या चॉकलेट आदि मीठे पदार्थ खाए तो उसे फौरन कुल्ला करने के लिए कहें।