16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को भी स्वस्थ रखने के लिए करवा सकते हैं ये आसन

Yoga for Children: योग हमें निरोगी रखने में मदद करता है। यह लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में योग की अहम भूमिका है। बच्चों के लिए जॉइंट्स को खोलने वाले कुछ सूक्ष्म व्यायाम हैं, जो उन्हें करने चाहिए। इससे उनमें एकाग्रता बढ़ती है और वे शारीरिक रूप से सक्रिय भी रहते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Jul 23, 2023

yoga_for_children.jpg

Yoga for children

Yoga for Children: योग हमें निरोगी रखने में मदद करता है। यह लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में योग की अहम भूमिका है। बच्चों के लिए जॉइंट्स को खोलने वाले कुछ सूक्ष्म व्यायाम हैं, जो उन्हें करने चाहिए। इससे उनमें एकाग्रता बढ़ती है और वे शारीरिक रूप से सक्रिय भी रहते हैं।

ग्रीवा शक्ति विकासक
इसे बच्चे पढ़ाई करते समय कुर्सी पर बैठे हुए भी कर सकते हैं। इस दौरान गर्दन को आगे-पीछे और दाएं-बाएं करना चाहिए।
फायदा : देर तक कम्प्यूटर पर पढ़ाई करने से होने वाले गर्दन के दर्द में इससे आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें: झमाझम बारिश में भीगने के बाद भी नहीं पड़ेंगे बीमार, अपनाएं ये 6 टिप्स

शोल्डर रोटेशन
कंधों को आठ से दस बार क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। बच्चे भारी-भारी बैग्स लेकर स्कूल जाते हैं। इस तरह का सूक्ष्म व्यायाम उनके लिए फायदेमंद है।

फायदा : इससे मांसपेशियां अच्छी रहती हैं, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

रिस्ट रोटेशन
इसे दो स्टेप्स में कर सकते हैं। एक में दोनों हाथों को कंधों के समानान्तर लाकर मु_ी बंद करें और खोलें। इसे कम से आठ से दस बार करें। इसके बाद मुठ्ठी बंद कर कलाइयां घुमाएं।

फायदा : बच्चे लिखते-लिखते थक जाते हैं और उनके हाथों में दर्द रहने लगता है। ऐसे अभ्यास उनके लिए फायदेमंद हैं।

हील्स अप एंड डाउन

सीधे खड़े होकर दोनों एडिय़ों के बल खड़े हों, फिर रिलैक्स स्थिति में आएं।

फायदा : इससे पैरों की मांसपेशियां (काफ मसल्स) सुडौल होती हैं और उनमें मजबूती आती है।

यह भी पढ़ें: Yoga for weight loss: तेजी से वजन घटाने के लिए करें ये 4 आसन, मिलेंगे गजब के फायदे

जोड़ खोलने वाले व्यायाम

सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों को केवल जॉइंट खोलने के लिए हल्के-फुल्के अभ्यास (शक्तिबंध अभ्यास) करवा सकते हैं। ये कलाई, शोल्डर, घुटने आदि के जॉइंट्स के लिए अभ्यास होते हैं। इससे उनमें लचीलापन आता है। सात वर्ष के बाद अभ्यास बदल जाते हैं। सात वर्ष के बाद हल्के स्ट्रेचिंग और बैलेंसिंग आसन करवा सकते हैं। स्ट्रेचिंग में वृक्षासन व ताड़ासन और बैलेसिंग आसन में पश्चिमोत्तानासन और पादहस्तासन भी करवाए जा सकते हैं। इससे उनमें हाइट अच्छी बढ़ती है और हार्मोन का स्राव नियंत्रित रहता है।