बारिश में भीगने के बाद लोगों को सबसे पहले सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या होती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वह सर्दी खांसी और जुकाम की चपेट में आने के बाद तुरंत बुखार से भी पीड़ित हो जाते हैं। साथ ही बारिश में भीगने के बाद सिरदर्द, स्किन एलर्जी और आंखों के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।