15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yoga for Old Age: अधिक उम्र में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये पांच आसन, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

Miraculous Benefits of Yoga: योगाभ्यास, वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उससे शरीर की ताकत और क्षमता क्षीण होने लगती है। चाहे मांसपेशियां हों, जोड़ हों या फिर आंतरिक अंग। इनकी शक्ति को बनाए रखने में योग एक अच्छा माध्यम बन सकता है। हल्के तरीके से यदि आसन या व्यायाम किए जाएं तो इसका फायदा पूरे शरीर को मिलता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Jul 24, 2023

ardha_matsyendrasana.jpg

Miraculous Benefits of Yoga: योगाभ्यास, वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उससे शरीर की ताकत और क्षमता क्षीण होने लगती है। चाहे मांसपेशियां हों, जोड़ हों या फिर आंतरिक अंग। इनकी शक्ति को बनाए रखने में योग एक अच्छा माध्यम बन सकता है। हल्के तरीके से यदि आसन या व्यायाम किए जाएं तो इसका फायदा पूरे शरीर को मिलता है।

1. अर्ध मत्स्येन्द्रासन
हाथों को जमीन पर रखें व रीढ़ सीधी रखकर बैठें। अब बाएं पैर के ऊपर से दायां हाथ लाकर बाएं पैर का अंगूठा पकड़ें। सांस छोड़ते हुए धड़ व गर्दन मोड़ें एवं बाएं कंधे पर नजर केन्द्रित हो।

फायदा : यह आसन कंधे, गर्दन, रीढ़ की हड्डी और हिप्स के लिए फायदेमंद है। पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

यह भी पढ़ें: Yoga for weight loss: तेजी से वजन घटाने के लिए करें ये 4 आसन, मिलेंगे गजब के फायदे

2. पवनमुक्तासन
लेटकर घुटनों को सीने की ओर लाएं और जांघों को पेट पर लाते हुए हाथों से दबाएं। सिर उठाएं और ठोड़ी से घुटनों को छूने का प्रयास करें।

फायदा : रक्त संचार में सुधार होता है। रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ता है। एसिडिटी में राहत मिलती है।


यह भी पढ़ें: बिना दवा के कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर सहित 5 बीमारियां होंगी कंट्रोल, बस करें छोटा से ये काम

3. विपरीत करणी
इस आसन में दीवार के पास लेटें। हिप्स को दीवार के करीब ले जाएं और पैरों को दीवार के ऊपर ले जाएं। इस दौरान हाथों से संतुलन बनाए रखें। इसके बाद शरीर के हर हिस्से को रिलैक्स करने की कोशिश करें।

फायदा : शरीर में रक्तप्रवाह बेहतर होता है। मन व शरीर को रिलेक्स करने के लिए सबसे अच्छा पॉश्चर है।

4. भुजंगासन
पेट के बल लेटकर हथेलियों को जांघों के पास जमीन की तरफ करके रखें। ध्यान रखें कि आपके टखने एक-दूसरे को छूते रहें। अब शरीर के अगले हिस्से को उठाएं।

फायदा : पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। कमर और गर्दन के दर्द में राहत देता है।

यह भी पढ़ें: झमाझम बारिश में भीगने के बाद भी नहीं पड़ेंगे बीमार, अपनाएं ये 6 टिप्स

5. सेतुबंधासन
लेटकर टांगों को मोड़कर पैरों को हिप्स के करीब ले जाएं। हाथों पर वजन डालकर धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर उठाएं। पीठ मोड़ें। दृष्टि नाक या छत की ओर हो।

फायदा : सीने, गर्दन व रीढ़ की हड्डी में खिंचाव लाता है। तनाव कम, पीठ दर्द में राहत व पाचन में सुधार लाता है।

योग निद्रा भी करें

50 वर्ष के बाद योग निद्रा भी करनी चाहिए। यह मन और मस्तिष्क को शांत कर शरीर को स्वस्थ बनाता है। नींद पूरी लें और सात्विक भोजन करें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।