13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए क्या आप हर शुरुआत डरपोक बनकर करते हैं ?

क्या आप इस बात को समझते हैं, नीचे दिए सवालों का जवाब देकर खुद ही परख लीजिए ?
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Mar 07, 2019

you-make-every-start-by-becoming-coward

क्या आप इस बात को समझते हैं, नीचे दिए सवालों का जवाब देकर खुद ही परख लीजिए ?

किसी भी काम में सफलता पाने के लिए जरूरी है कि उसे शुरू करते समय निडर बना जाए। क्या आप इस बात को समझते हैं, नीचे दिए सवालों का जवाब देकर खुद ही परख लीजिए ?

1. नई शुरुआत करना कठिन लगता है क्योंकि आप बुरे अनुभवों को याद करने लगते हैं।
अ: सहमत

ब: असहमत

2. आप कुछ नया करने के लिए इतना ज्यादा सोचते हैं कि सही समय निकल जाता है।
अ: सहमत

ब: असहमत

3.सेहत के लिए नई शुरुआत का मतलब आपके लिए ऐसे काम हैं जिनमें जल्दी सफलता मिले।
अ: सहमत

ब: असहमत

4. सेहत के नाम पर कुछ करने का फैसला अक्सर रात को लेते हैं और सुबह उसे भुला देते हैं।
अ: सहमत

ब: असहमत

5. जरूरी पेंडिंग कामों की लिस्ट लंबी हो रही है लेकिन आप फिर भी नया करने की सोच रहे हैं।
अ: सहमत

ब: असहमत

6. आपके लिए कुछ नया करने का मतलब सिर्फ कुछ ऐसा करना है जो पैसा और सम्मान दे।
अ: सहमत

ब: असहमत

7. आप नया करने का आइडिया इतनों के साथ बांट लेते हैं कि उसके होने की संभावनाएं कम होनी लगती हैं।
अ: सहमत

ब: असहमत

8. नया करने से पहले बहुत शोर मचाते हैं और अक्सर ईष्र्यालु लोगों की टिप्पणियों से हतोत्साहित हो जाते हैं।
अ: सहमत

ब: असहमत

9. सेहत के लिए नया करने को मजबूरी की तरह मानते हैं और उसे करने से कतराते हैं।
अ: सहमत

ब: असहमत

स्कोर और एनालिसिस -
'शुरुआत' का दिखावा करते हैं : 6 सवालों से सहमत हैं तो आपके लिए कोई नई शुरुआत करना सबसे कठिन काम है। आप ऐसा करने से हमेशा डरते हैं और दूसरों को भी डराते हैं। कुछ नया करने के लिए हमेशा ठोस सोच और कर गुजरने का जज्बा जरूरी होता है। अपने विचारों की उलझन और बीते अनुभवों से बाहर निकलेंगे तभी आप अच्छी व निडर शुरुआत कर पाएंगे।

आपकी 'शुरुआत' ठोस-सच्ची होती है: 6 सवालों से सहमत नहीं हैं तो आपकी सोच और शुरुआत दोनों अच्छी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप अनर्थक और अनचाहे डरों को खुद ही पैदा नहीं करते। शंका से दूरी बनाकर सकारात्मक सोचते हैं और वैसा करने की कोशिश भी करते हैं। सच्ची सफलता का यही रास्ता है और अच्छी सेहत का भी।