22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alia Bhatt ने मालदीव से बिकिनी में शेयर किए हॉट फोटोज, जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

आलिया भट्ट ने शेयर की बिकिनी फोटोज मालदीव में दोस्तों संग मना रही हैं वेकेशन फैंस ने आलिया की तस्वीरों को किया जमकर लाइक
less than 1 minute read
Google source verification
Alia Bhatt

Alia Bhatt

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों मालदीव में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन इंजॉए कर रही हैं। आलिया के फोटो और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। अपनी बेस्टफ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ आलिया की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक तस्वीर में आलिया स्विमिंग पूल में आकांक्षा और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। आलिया के चेहरे पर एक नैचुरल ग्लो दिख रहा है जिसकी फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। अब आलिया ने बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। आलिया ने व्हाइट कलर की बिकिनी (Alia Bhatt Bikini Photos) में बीच किनारे इन फोटो को क्लिक करवाया है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट मालदीव वेकेशन से फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें वो पूरी तरह से मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा- नीला समुद्र और मीन राशि। आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट में भी लिखा- हेलो छोटी मच्छली।

बता दें कि आलिया अपनी दोस्त आकांक्षा और बहन शाहीन के साथ छुट्टियां मनाने गई हुई हैं। फैंस को आलिया की ये फोटोज खूब पसंद आ रही हैं। कुछ ही घंटे में आलिया की इन तस्वीरों पर 9 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। पिछले दिनों आलिया और रणबीर को एक साथ देखा गया था। दोनों एक दूसरे के साथ लंच डेट पर दिखाई दिए थे।

वहीं आलिया इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावड़ी में काम कर रही हैं। इसके अलावा वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। हालांकि साल 2020 में उनकी फिल्म सड़क 2 को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। स्टारकिड होने के कारण आलिया को बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था।