23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Birthday Special: ऋतिक रोशन को थी नशे की लत, किताब नें बदल दी उनकी जिंदगी

ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) ने महज 6 साल की उम्र में ही एक्टिंग डेब्यू किया था
2 min read
Google source verification
hrithik-fe.jpg

Hrithik Roshan

नई दिल्ली।बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिनकी पॉपुलैरिटी और खूबसूरती देश ही नहीं विदेश में भी ज्यादा है। आज एक ऐसे ही सितारे के बारें में बता रहे है, जिनकी फैन फॉलोइंग देश के साथ विदेशों में भी ज्यादा देखने मिलती है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की।

ऋतिक रोशन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋतिक रोशन ने मात्र सिर्फ 6 वर्ष की उम्र से ही कैमरे को फेस किया था। ऋतिक रोशन ने साल 1980 में आई दादा जे. ओम प्रकाश की फिल्म आशा में डांस करते हुए नजर आए थे। ऋतिक रोशन ने पहली फिल्म में श्रीदेवी और रजनीकांत के बेटे के रोल में काम किया था। बचपन से ही एक्टर बनने का हुनर उनके रग रग में समाया हुआ था। इसके अलावा फिल्मों में उनके बेहतरीन एक्शन और डांसिंग ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया।

ऋतिक के पिता राकेश रोशन फिल्ममेकर हैं इसलिये उन्हें जल्द ही फिलमों में काम मिल गया। ऋतिक रोशन ने पिता की फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और ये फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म के हिट होने के बाद उनके पास कई फिल्में हाथ आई। इसके अलावा लड़कियां ऋतिक के चार्मिंग फेस की इतनी ज्यादा दीवानी हो गईं कि उनके पास लड़कियों प्रपोजल आने लगे थे , लेकिन ऋतिक ने सभी लड़कियों का दिल तोड़ते हुए उसी साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुजैन से साल 2000 में शादी कर ली। लेकिन शादी के 14 साल बाद दोनों ने तलाक लेना का फैसला कर लिया। ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम रेहान और छोटे बेटे का नाम ऋदान है। ऋतिक और सुजैन भले ही अलग हो गए हों लेकिन फिर भी दोनों अपने बच्चों के लिए साथ समय बिताते हैं।

ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 शानदार रहा। उनकी फिल्म सुपर 30 और फिर वॉर दोनों ही सुपरहिट रहीं। इसके अलावा उन्हें एशिया के मोस्ट हैंडसम मैन ऑफ द डिकेड भी चुना गया।

ऋतिक रोशन कभी चेन स्मोकर थे, वो बहुत ज्यादा सिगरेट पीते थे। उन्होंने एक किताब पढ़ीष और इस किताब को पढ़ने के बाद मानों उनकी जिंदगी ही बदल गई। ऋतिक रोशन ने सिगरेट छोड़ दी। हाल में ऋतिक ने अपने दिल की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था- शेप ऑफ माय हार्ट।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग