scriptBday Special: कीर्ति कुल्हारी ने किया था खुलासा, लड़कियां ही नहीं लड़के भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार | birthday special kirti kulhari what she though about casting cough | Patrika News
बॉलीवुड

Bday Special: कीर्ति कुल्हारी ने किया था खुलासा, लड़कियां ही नहीं लड़के भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार

एक इंटरव्यू के दौरान कीर्ति ने बताया था कि कास्टिंग काउच सिर्फ लड़कियों तक सीमित नहीं है। लड़के भी इसका शिकार बनते हैं।

मुंबईMay 30, 2020 / 03:42 pm

Shaitan Prajapat

kirti kulhari

kirti kulhari

बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी का आज 35 साल की हो गई है। ‘पिंक’ और ‘इंदु सरकार’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली कीर्ति का जन्म 30 मई, 1985 को हुआ था। कीर्ति ने मीडिया के क्षेत्र में पढाई की है, इन्होने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन से उच्च स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुवात, 2010 में रिलीज हुई फिल्म खिचड़ी द मूवी से की थी। इसके बाद वह शैतान, पिंक, इंदू सरकार, ब्लैकमेल, उरी : सर्जिकल स्ट्राइक और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है।

'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में कीर्ति कुल्हारी निभाएंगी ऐसा किरदार, कहा- मेरे किरदार को देख हैरान रह जाएंगे दर्शक
लड़के भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार
एक इंटरव्यू के दौरान कीर्ति ने बताया था कि कास्टिंग काउच सिर्फ लड़कियों तक सीमित नहीं है। लड़के भी इसका शिकार बनते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इंडस्ट्री में लोग कई सपने लेकर आते हैं। तब आपको ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जिन पर भविष्य में पछतावा हो सकता है। यह सब आप पर निर्भर है कि आप कौनसा रास्ता चुने है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कास्टिंग काउच इंडस्ट्री में सालों से चलता आ रहा है। इसमें ज्यादातर नए लोग ही फंसते है। इसमें केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़कों को भी इससे गुजरना पड़ता है।
'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में कीर्ति कुल्हारी निभाएंगी ऐसा किरदार, कहा- मेरे किरदार को देख हैरान रह जाएंगे दर्शक
एक्ट्रेस ने बताया एनर्जी का राज
पिछले दिनों अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अपनी एनर्जी का राज बताया है और यह राज है नैचुरल जूस। कृति ने एक गिलास वेजिटेबल जूस पीते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, जूस मेरी एनर्जी का राज है.. मुझे जूस पीना पसंद है.. यह मिक्स वेजिटेबल जूस है, जिसमें लौकी, चुकंदर, पालक, पुदीना, खीरा, नींबू और छोड़ा सेंधा नमक है।
View this post on Instagram

#Day6 #Selfloveweek ❤️ I love that – ” I don’t see people in black and white ” It’s taken me some time to understand how there’s so much happening with people , with their lives, that even if I tried, I won’t be able to understand it all.., comprehend it all… And yet we are so quick to judge everyone… To put them in boxes of mainly ” good and bad “… We don’t like to give others the ” benefit of doubt ” but are quick to ask for it.. As an actor, one of my biggest blessings has been to look beyond the SURFACE.. And see what’s underneath… What makes someone who they are… To not judge, to not so easily condemn and criticise, to go into their lives, to be in their shoes and then see their world… And my journey of last 10 years has made me EMPATHETIC and COMPASSIONATE … And it’s one of the best things that could have happened to me 🙏 Photographed by @taras84 Styled by @divyakdsouza HMU by @miteshrajani

A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari) on

फैंस ने पूछे स्किन केयर टिप्स
उनके प्रसंसकों ने कमेंट सेक्शन में उनसे उनकी डाइट के बारे में पूछा। एक प्रशंसक ने कहा, यह अपके चेहरे पर चमक का राज भी है। एक अन्य यूजर ने उनसे टेस्ट के बारे में पूछा। एक ने कहा कि उन्हें स्किन केयर टिप्स जरूर साझा करना चाहिए। कीर्ति को हाल ही में फोर मोर शॉट्स प्लीज के दूसरे सीजन में देखा गया। कीर्ति हाल ही में ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज‘ के दूसरे सीजन में नजर आई। इसमें उनकी एक्टिंग लोगों को पसंद आई।
महिला सशक्तीकरण को लेकर इस अभिनेत्री ने कही ऐसी बात, सुनकर आपको भी नहीं होगी यकीन

Home / Entertainment / Bollywood / Bday Special: कीर्ति कुल्हारी ने किया था खुलासा, लड़कियां ही नहीं लड़के भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो