scriptDharmendra Cryptic Post: धर्मेंद्र को किसने दे दिया धोखा? एक्टर ने क्रिप्टिक पोस्ट कर लिखा- भरोसा करने वालों को धोखा | Dharmendra cryptic post about cheating and trust people blindly fans get emotional hema malini | Patrika News
बॉलीवुड

Dharmendra Cryptic Post: धर्मेंद्र को किसने दे दिया धोखा? एक्टर ने क्रिप्टिक पोस्ट कर लिखा- भरोसा करने वालों को धोखा

Dharmendra Cryptic Post: धर्मेंद्र ने अपने एक्स अकाउंट पर हैरान करने वाला क्रिप्टिक पोस्ट किया है। एक्टर के पोस्ट में आंख मूंद कर भरोसा और धोखा देने की बात लिखी है। धर्मेंद्र के फैंस इस पोस्ट पर चिंता जता रहे हैं कि उनको किसने धोखा दे दिया? आइए बताते हैं कि क्या है इस पोस्ट की पूरी सचाई?

मुंबईMay 12, 2024 / 11:51 am

Kirti Soni

Dharmendra Cryptic Post

धर्मेंद्र क्रिप्टिक पोस्ट

Dharmendra Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपने एक्स यानी ट्वीटर पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच धर्मेंद्र का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे पढ़कर एक्टर के फैंस परेशान हो रहे हैं। धर्मेंद्र का ये पोस्ट पूरी इंडस्ट्री और दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक्टर के चाहने वाले चिंता में हैं कि उनको किसने धोखा दे दिया है।

धर्मेंद्र ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

धर्मेंद्र ने अपने एक्स पर जो लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है उसमे एक्टर ने आंख मूंद कर भरोसा और धोखे की बात लिखी है। धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए लिखा, “प्लीज उस इंसान को धोखा न दें, जो आप पर आंख बंद करके भरोसा करता हो।”

धर्मेंद्र के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को किया किया परेशान

धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर लोग एक्टर के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कमेंट बॉक्स में सवाल पूछ रहे हैं। धर्मेद्र के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल सही बात है।’ एक ने कहा, ‘सही कहा सर आपने लेकिन किसी को धोखा क्यों देना?’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप एकदम सही हैं पाजी। लव यू।’ लेकिन एक यूजर ने उनकी निजी जिंदगी के बारे में टिप्पणी की। लिखा, ‘फिर आपने अपनी पहली पत्नी को धोखा क्यों दिया धरम पाजी, कभी-कभी जिंदगी आपको बिना ये सोचे कि आप धोखा दे रहे हैं, बहकने पर मजबूर कर देती है।’

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Dharmendra Cryptic Post: धर्मेंद्र को किसने दे दिया धोखा? एक्टर ने क्रिप्टिक पोस्ट कर लिखा- भरोसा करने वालों को धोखा

ट्रेंडिंग वीडियो