प्रोड्यूसर ने करण जौहर ( Karan Johar ) ने 'कभी खुशी कभी गम' ( kabhi khushi kabhi gham ) फिल्म का एक किस्सा सुनाया जब एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( kareena kapoor khan ) सेट पर जोर- जोर से रोने लगीं थीं।
बी- टाउन के सबसे बड़े डायरेक्टर प्रोड्यूसर करण जौहर ( Karan Johar ) हाल ही सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' ( indian idol 13 ) के मंच पर बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान करण ने सेट पर सभी के साथ काफी मस्ती की और अपनी जर्नी को लेकर मजेदार बातें बताई। शो में प्रोड्यूसर ने 'कभी खुशी कभी गम' ( kabhi khushi kabhi gham ) फिल्म का एक किस्सा भी सुनाया जब उनकी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor khan ) सेट पर जोर- जोर से रोने लगीं। आइए जानते हैं पूरा किस्सा।
हाल ही सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर करण की यह वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में होस्ट आदित्य नारायण ( aditya narayan ) करण जौहर से पूछते हैं,'आपकी फिल्म में किस एक्टर ने ओवर एक्टिंग की है?'। इसके जवाब में करण तुरंत करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम लेते हैं।
करण जौहर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के एक सीन के बारे में बात करते हुए बताते हैं,'फिल्म का लास्ट सीन शूट करने वाले थे जिसमें शाहरुख और जया बच्चन मिलते हैं। सीन में काजोल और करीना को भी इमोशनल होना था। करीना ने इससे पहले फिल्म में सारे हैप्पी सीन दिए थे। मेरे पास करीना आईं और पूछने लगीं कि मुझे भी सीन के लिए इमोशनल होना है, मुझे आज रोना है क्या? तब मैंने कहा- थोड़ा सा इमोशनल सीन है।' करण आगे कहते हैं कि जब वो यह सीन शूट करने लगे तो करीना पागलों की तरह जोर-जोर से रोने लगीं। मैं और ऋतिक करीना को देखकर हैरान रह गए। गौरतलब है कि करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky aur Rani ki Prem Kahani) के आखिरी शूट्स में व्यस्त हैं। इसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में हैं ।