बॉलीवुड

करिश्मा कपूर को प्रेग्नेंसी के दौरान सास ने मारा था जोरदार थप्पड़, दुखों से भरी रही अभिनेत्री की शादीशुदा जिंदगी

Karisma Kapoor Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का प्रोफेशनल जीवन तो सफलताओं से भरा रहा, लेकिन उनके निजी जिंदगी में कई मुश्किलें आईं।

2 min read
Jul 03, 2023
करिश्मा कपूर

Karisma Kapoor Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक में सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी खूबसूरती और शानदार फिल्में आज लोगों के दिलों पर जादू चलाती हैं। लेकिन जितनी उनका करियर सफल रहा उतनी उनकी पर्सनल लाइफ असफल काफी दुखों से भरी रही। आज भी करिश्मा की जिंदगी से जुड़े कई किस्से ऐसे हैं जो आज भी काफी इंडस्ट्री में मशहूर हैं।

साल 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय संग शादी कर ली थी। दोनों की शादी काफी समय तक अच्छी ढंग से चली। 13 साल के बाद दोनों के बीच टकराव होना शुरू हो गया। जिसके बाद साल 2016 में दोनों तलाक ले लिया। तलाक के बाद संजय के बर्ताव को लेकर कई खबरें सामाने आई। जिसने सबको चौंका दिया।

संजय के कहने पर उनकी मां ने करिश्मा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था
जिसमें से एक करिश्मा की सास का उनको थप्पड़ मारने का किस्सा सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। बताया जाता है कि संजय के कहने पर ही उनकी मां ने करिश्मा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। तलाक की प्रक्रिया के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगाए थे। करिश्मा ने संजय और उनकी मम्मी रानी के ऊपर दहेज उत्पीड़न का केस भी किया था।

करिश्मा ने संजय पर लगाए गंभीर आरोप
एक सुनवाई के दौरान करिश्मा ने संजय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, “एक बार उनकी सास ने उन्हें गिफ्ट में एक ड्रेस दी थी। उस समय वह प्रेग्नेंट थीं इसलिए वह ड्रेस उनमें फिट नहीं आ पा रही थी। यह देख संजय ने अपनी मां को करिश्मा को थप्पड़ मारने के लिए कहा। संजय ने अपनी मां को देख कर कहा कि आप इसे थप्पड़ क्यों नहीं मारती हैं?”

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे संजय
करिश्मा ने यह भी कहा था, “संजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था और उनकी मम्मी इन सब में उनका साथ देती थीं। उनसे शादी के बाद भी संजय अपनी पहली पत्नी के साथ शारीरिक रिश्ते में थे।” फिलहाल संजय और करिश्मा दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। करिश्मा अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ रह रही हैं तो वहीं संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली है। उनका एक बच्चा भी है।

Published on:
03 Jul 2023 03:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर