अब हाल ही में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) घर पर बर्तन धोते हुए दिखाए दिए। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बर्तन धोना सीखा रही हैं। उनकी इस वीडियो बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने कमेंट भी किया। अर्जुन कपूर ने उनसे कहा- ‘मेरे घर में तुम्हारा स्वागत है।’ सुनील ग्रोवर ने भी उनकी तारीफ की।
वहीं कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने भी अपने इंस्टग्राम पर बर्तन धोते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- ‘कहानी घर-घर की।’ एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनकी इस वीडियो को अब तक 15 लाख लोग देख चुके हैं।
आपको बता दें कि इस पूरा बॉलीवुड घर पर अपना वक्त बिता रहा है। ऐसे में एक्टर्स अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। कोई घर पर खाना बना रहा है तो कोई एक्सरसाइज की वीडियो शेयर कर रहा है। हाल ही में कटरीना ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह वरुण धवन और अर्जुन कपूर वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से बात कर रहे थे।