बॉलीवुड

अमेरिका जाकर भी नहीं भूली प्रीति जिंटा हिंदू रीति-रिवाज, बेटा-बेटी का कराया मुंडन, फोटो शेयर कर बोलीं…

Preity Zinta: प्रीति जिंटा का पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का मुंडन करवाया है। फोटो के साथ ही जानकारी दी है कि हिंदुओं में यह रिवाज क्यों होता है। लोगों ने उनकी तारीफ की है। बॉबी देओल ने बधाई दी

less than 1 minute read
Jul 11, 2023

प्रीति जिंटा शादी के बाद अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं। लेकिन वह अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं और हर त्योहार और मौके की फोटो फैन्स के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। अब प्रीति जिंटा ने अपने बेटे जय और बेटी जिया की मुंडन सेरमनी से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन फोटो में दोनों बच्चे बिना बालों के नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुंडन का महत्व भी बताया है। उनकी इस फोटो पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं और इस फोटो को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से नदारद हैं। वह विदेश में अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। साल 2021 में उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, जिसके बाद अब जाकर उन्होंने बच्चों को मुंडन करवाया है। प्रीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुंडन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने इस रिवाज की अहमियत भी बताई।

प्रीति ने दिखाई मुंडन के बाद की तस्वीर
प्रीति ने अपने बच्चों- जय और जिया की फोटो शेयर की, जिसमें दोनों जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। कैमरे की तरफ उनकी पीठ है। फोटो शेयर करने के साथ ही प्रीति ने बताया कि हिंदू धर्म में मुंडन सेरेमनी का मतलब क्या होता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''इस वीकेंड आखिरकार मुंडन सेरेमनी हुई। हिंदुओं के लिए पहली बार बाल मुंडवाना उनके पिछले जन्म की यादों से शुद्धिकरण और भूतकाल से आजादी मिलना माना जाता है। ये हैं जय और जिया अपनी मुंडन सेरेमनी के बाद।''

Published on:
11 Jul 2023 06:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर