script‘चोपड़ा’ परिवार की सदस्य नहीं हैं मनारा? प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा | Priyanka chopra once revealed that mannara chopra is not chopra video went viral on social media | Patrika News
बॉलीवुड

‘चोपड़ा’ परिवार की सदस्य नहीं हैं मनारा? प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने मनारा को लेकर ऐसी बात कही है जिसे सुनने के बाद लोग हैरान हो गए हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबईMay 14, 2024 / 09:44 pm

Swati Tiwari

mannara chopra

प्रियंका चोपड़ा ने मनारा को लेकर कही बड़ी बात

मनारा चोपड़ा बिग बॉस 16 में अपने क्यूट और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर तब हो गई जब उन्होंने बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका कह रही हैं कि मनारा ‘चोपड़ा’ नहीं हैं।


‘चोपड़ा’ परिवार की सदस्य नहीं हैं मनारा?

एक पुराने इंटरव्यू में प्रियंका ने पहले तो मनारा को दूसरी चोपड़ा कह कर इंट्रोड्यूस कराया। बाद में खुद को करेक्ट करते हुए कहा कि मनारा असल में चोपड़ा नहीं हैं, बल्कि उनके परिवार की नई सदस्य हैं। इस वीडियो ने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है। आपको बता दें कि मनारा का असली नाम बार्बी हांडा है।



प्रियंका ने दी थी नाम बदलने की नसीहत



रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मनारा (Mannara Chopra) इंडस्ट्री में नहीं आई थीं तब उन्हें लोग बार्बी हांडा के नाम से जानते थे और वो इंडस्ट्री में आने को तैयार थीं। तब उनकी प्रियंका चोपड़ा ने नसीहत दी कि बार्बी हांडा नाम बदल लें क्योंकि ये भारतीय नााम नहीं लगता है। इसके बाद मनारा ने कई नाम सोचे और वो चाहती थीं कि उनका नाम M से ही हो क्योंकि उनकी बड़ी बहन का नाम मालती चोपड़ा है। काफी ढूंढने के बाद उनका नाम मनारा पड़ा और इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पॉपुलर हुईं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / ‘चोपड़ा’ परिवार की सदस्य नहीं हैं मनारा? प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा

ट्रेंडिंग वीडियो