बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की गोद ली हुई बेटी छाया 25 जनवरी को विवाह के बंधन में बंधने जा रही है। यह शादी गोवा में होगी।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की गोद ली हुई बेटी छाया 25 जनवरी को विवाह के बंधन में बंधने जा रही है। यह शादी गोवा में होगी। अभिनेत्री रवीना ने इस खबर की जानकारी पर अपने ट्विटर अकांउट पर साझा की। रवीना ने ट्विटर पर लिखा कि छोटी बेटी की शादी के लिए हम लोग गोवा जा रहे हैं। इस सप्ताह खूब हल्ला-गुल्ला रहने वाला है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रवीना की बेटी की शादी हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार होगी क्योंकि उनके होने वाले पति मूल रूप से गोवा के हैं।
गौरतलब है कि अभिनेत्री रवीना ने 1990 में पूजा और छाया ने दो लड़कियों को एकल मां के तौर पर गोद लिया था। रवीना ने फिल्म डिस्टीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है। इस शादी से रवीना के एक बेटी रशा और एक बेटा रणबीर है।