scriptसलमान खान के घर पर गोलीबारी की क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, मुंबई पुलिस जल्द करेगी शूटर्स का खुलासा | Salman khan home firing case Mumbai Police crime branch start investigation accused name reveal soon | Patrika News
बॉलीवुड

सलमान खान के घर पर गोलीबारी की क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, मुंबई पुलिस जल्द करेगी शूटर्स का खुलासा

Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच एक्टर के घर पर जांच करने के लिए पहुंच गई है। ये जानकारी खुद अधिकारियों ने दी है। अब जल्द ही इस मामले में शूटर्स के नाम का खुलासा हो सकता है।

Apr 14, 2024 / 12:08 pm

Gausiya Bano

salman khan residence gunshot crime branch investigation

सलमान खान के घर पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

Salman Khan मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच एक्टर के घर पर जांच करने के लिए पहुंच गई है। ये जानकारी खुद अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह बाइक पर हेलमेट पहने 2 अज्ञात शख्स आए और उन्होंने गैलेक्सी अपॉर्टमेंट की तरफ कम-से-कम चार गोलियां चलाकर फरार हो गए। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि घटना के समय सलमान खान घर पर थे या नहीं।


सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने के बाद बांद्रा पुलिस की एक टीम तुरंत एक्टर के घर पहुंची और उन्होंने जांच शुरू की। पुलिस ने सलमान खान के घर के आसपास की सुरक्षा भी बढ़ा दी है और CCTV फुटेज को चेक कर रही है।

यह भी पढ़ें

सिद्धू मूसेवाला के बाद सलमान खान को मारना चाहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई! काले हिरण मामले में मानता है दुश्मन


सलमान खान और उनके परिवार को बिश्नोई गैंग जैसे पंजाब के कुछ माफिया ग्रुप से हत्या की धमकियां मिल रही थी। माफिया ग्रुप ने न सिर्फ सलमान बल्कि उनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकियां दी थी। दरअसल साल 1998 में राजस्थान में काले हिरण के शिकार की घटना के बाद से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग खान परिवार को जान से मारने की धमकियां देता रहा है।

यह भी पढ़ें

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर गोली चलने के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस



साल 2022 में भी सलीम खान को अपने घर के पास से एक नोट मिला था, जिसमें लिखा था, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्दी आपका सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल होगा। सलमान खान को धमकियां मिलने के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया था।’

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / सलमान खान के घर पर गोलीबारी की क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, मुंबई पुलिस जल्द करेगी शूटर्स का खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो