इस घटना से पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान को मारने की धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दे चुका है। एक इंटरव्यू में भी उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है। लॉरेंस की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा भी की थी। पिछले साल भी सलमान खान के ऑफिस में एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।