Salman Khan बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सुबह 4:55 बजे की बताई जा रही है। इस वक्त गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने गोली चलाई। राहत की बात ये है कि इस घटना से किसी के घायल होने की खबर अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज चेक कर रही है और घटना की जांच में जुटी हुई है।