
O Romeo (सोर्स- IMDb)
O Romeo Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के इस वैलेंटाइन सीजन की बड़ी फिल्मों में से एक 'ओ रोमियो' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म शुरू से ही चर्चा में रही- न सिर्फ अपनी कहानी के कारण बल्कि वैलेंटाइन डे से ठीक पहले रिलीज होने की वजह से भी। अब दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा रहा, इसके आंकड़े सामने आए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ‘ओ रोमियो’ ने दूसरे दिन तक खबर लिखे जाने तक 7.28 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने लगभग 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी इन दोनों दिनों को मिलाकर फिल्म ने अभी तक कुल करीब 15.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कि औसत कमाई मानी जा रही है। हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं और रविवार के दिन के कलेक्शन के बाद कुल कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है।
‘ओ रोमियो’ मुंबई के 1990 के दशक के पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब शहर में गैंगस्टर गतिविधियाँ ज़ोरों पर थीं। फिल्म की कहानी हुसैन उस्तरा की किताब “माफिया क्वींस ऑफ मुंबई” पर आधारित बताई जाती है और इसमें शाहिद कपूर ने उस्तरा के किरदार को बेहद अलग अंदाज में निभाया है।
तृप्ति डिमरी फिल्म में अफ्शा नाम के पात्र के रूप में दिखीं, जो प्रेम और संघर्ष की भूमिका में दर्शकों के सामने आई हैं।
फिल्म में इसके अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल जैसे अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी ने इसे एक मजबूत स्टारकास्ट प्रदान किया है।
वैलेंटाइन डे वीकेंड पर रिलीज फिल्मों के लिए कपल्स और युवा दर्शकों की भागीदारी अक्सर महत्वपूर्ण होती है। ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन औसत शुरुआत की- लगभग 8.5 करोड़ की कमाई के साथ और दूसरे दिन थोड़ी बढ़त दर्ज की। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरे और चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है, खासकर यदि वर्ड-ऑफ-माउथ सकारात्मक बनी रहती है। कमजोर प्रतिस्पर्धा वाली फिल्मों के बीच ‘ओ रोमियो’ को मौका मिला है कि वो हफ्ते का पूरा फायदा उठाए।
जहां एक ओर शुरुआती दो दिनों की कुल कमाई 14 करोड़ के आसपास है, वहीं बड़े बजट और स्टारडम वाले प्रोजेक्ट के लिए इस स्तर की कमाई को अभी औसत दर्जा ही कहा जा सकता है। अगर दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक होती है, तो आगामी दिनों में यह आंकड़ा बढ़ सकता है और फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
Published on:
14 Feb 2026 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
