scriptकौन तोड़ेगा ‘जवान’ का ये वाला रिकॉर्ड, शाहरुख की ‘डंकी’ या सलमान की ‘टाइगर 3’ देगी मात | salman khan tiger 3 or shahrukh khan dunki beat Jawan box office colle | Patrika News
बॉलीवुड

कौन तोड़ेगा ‘जवान’ का ये वाला रिकॉर्ड, शाहरुख की ‘डंकी’ या सलमान की ‘टाइगर 3’ देगी मात

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की ‘जवान’ फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। कहा जा रहा है उसका ये रिकॉर्ड अब ‘टाइगर 3’ या ‘डंकी’ ही तोड़ पाएगी।

मुंबईSep 25, 2023 / 10:05 pm

Priyanka Dagar

Jawan box office collection record beat salman khan tiger 3 or shahrukh khan dunki

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है

Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए कीर्तिमान गढ़ रही है। जवान (Jawan) फिल्म का क्रेज फैंस के सर चढ़ कर बोल रहा है। जहां फिल्म का ग्राफ कमाई में गिर रहा है वहीं वह हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। वीकडेज में जवान का कलेक्शन कम होता है तो वीकेंड में फिल्म फिर से इतिहास रच देती है। बता दे, ‘जवान’ इस साल भारत में सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने ‘पठान’ और ‘गदर 2’ दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है।
जवान ने किया घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाल (Jawan Box Office Collection Day 19)
Sacnilk
के मुताबिक़ ‘जवान’ ने 19वें दिन में ही केवल 5.50 करोड़ कलेक्शन किया है। इसके अनुसार फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 566.28 करोड़ हो गया है यानी ‘जवान’ ने ‘पठान’ को पछाड़ दिया है। ‘पठान’ ने पूरे भारत से 543 करोड़ की कमाई की थी। ‘गदर 2’ ने अब तक 522 करोड़ का बिजनेस किया है। इस हिसाब 2023 में आई फिल्मों में शाहरुख की ‘जवान’ टॉप पर पहुंच गई है। इसने ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई की है।
2023 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी जवान (Jawan 2023 Number One Movie)
जवान की कमाई देखकर हर कोई हैरान हैं जो फिल्में 1 महीने में कमाई करती हैं वह जवान ने महज 18 दिनों में ही कमाकर रिकॉर्ड बना लिया है अब फिल्म भारत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसमें इसके सभी भाषाओं की कमाई शामिल है। इसने ‘पठान’ (Pathaan), ‘गदर 2’ (Gadar 2), ‘दंगल’ और ‘संजू’ सबको पीछे छोड़ दिया है। ये कलेक्शन सिर्फ डोमेस्टिक कलेक्शन है।
1. जवान : 546.58 करोड़ (17 दिनों में)
2. पठान : 543 करोड़
3. गदर 2 : 522 करोड़
4. दंगल : 387 करोड़
5. संजू : 342 करोड़

सलमान खान तोड़ेंगे शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड! (Salman Khan Tiger 3)
आकंड़ों से साफ पता चलता है कि ‘जवान’ की कमाई के आगे हर फिल्म को बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। बता दें, जवान इस समय भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन कर रही है। फिल्म जितने दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करेगी वह सबसे बड़ी हिंदी ग्रॉसिंग फिल्म का रिकॉर्ड होगा। हालांकि जल्द सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) आने वाली है।
माना जा रहा है कि ये ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो सकती है। वहीं, शाहरुख खान की जवान के बाद क्रिसमस के आसपास उनकी अगली फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज होगी। डंकी से भी माना जा रहा है कि शाहरुख खुद अपनी जवान का रिकॉर्ड तोड़ेगे। किंग खान दुनियाभर से एक ही साल में 2000 करोड़ कमाने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए। पहले पठान फिर जवान।

Home / Entertainment / Bollywood / कौन तोड़ेगा ‘जवान’ का ये वाला रिकॉर्ड, शाहरुख की ‘डंकी’ या सलमान की ‘टाइगर 3’ देगी मात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो