scriptशाहरुख खान की जवान ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड, फर्स्ट डे के लिए बिके 7 करोड़ के टिकट | Shahrukh Khan Jawan advance booking day 1 sells over two lakh tickets | Patrika News
बॉलीवुड

शाहरुख खान की जवान ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड, फर्स्ट डे के लिए बिके 7 करोड़ के टिकट

Shah Rukh Khan’s Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

मुंबईSep 02, 2023 / 06:47 am

Rizwan Pundeer

jawan

जवान में दीपिका पादुकोण भी एक छोटे रोल में नजर आएंगी।

Shah Rukh Khan’s Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार को शुरू होते ही टिकटों की मारामारी मच गई। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, टिकटों की बिक्री शुरू होने के 24 घंटे से भी कम समय में जवान के पहले दिन के लिए 2,00,454 टिकट बिक गए। जिनकी कीमत करीब 7 करोड़ है। शाहरुख की ‘पठान’ फिल्म के अपनी रिलीज से पहले 1,71,500 टिकट बिके थे। ऐसे में जवान ने पठान को पछाड़ दिया है।
जवान के हिंदी वर्जन ने NCR में एडवांस बुकिंग से 1.12 करोड़ रुपए की कमाई की है। मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु में 50-65 लाख रुपए के टिकट बिके हैं। जवान के तमिल वर्जन की एडवांस बुकिंग में 3,365 टिकटें बेची गई हैं। जवान ने तेलुगु वर्जन के लिए सिर्फ 1,097 टिकट बिके हैं।

https://youtu.be/S-gFRxcZ7zY

ट्रेड एनेलिस्ट गिरीश जौहर ने ट्वीट कर कहा है कि जवान एक बड़ी ओपनिंग का इशारा कर रही है। उन्होंने कहा है कि पहले दिन के लिए करीब 3 लाख टिकट बिक सकते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / शाहरुख खान की जवान ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड, फर्स्ट डे के लिए बिके 7 करोड़ के टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो