'राज कुंद्रा को धक्का देकर वॉशरूम की तरफ भा गई'
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि राज कुंद्रा ने उनके बिजनेस मैनेजर को एक प्रस्ताव को लेकर कॉल किया था। ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मार्च, 2019 को इस मीटिंग के बाद राज कुंद्रा बिना बताए उनके घर अचानक आ धमके। इससे पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर टैक्स्ट मैसेज में बहस हुई थी। शर्लिन का दावा है कि घर आने के बाद राज कुंद्रा ने जबरन किस करने की कोशिश की। शर्लिन ने उन्हें पीछे धकेलने की कोशिश की। राज कुंद्रा फिर भी नहीं माने। उस वक्त एक्ट्रेस बहुत डर गईं थीं। एक्ट्रेस ने बयान में यह भी बताया कि उन्होंने राज कुंद्रा को रोकने का पूरा प्रयास किया। कुछ देर बा वह उन्हें धक्का देकर वॉशरूम की तरफ भाग गईं।