3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज कुंद्रा ने बना रखा था अपना फ्यूचर प्लान, पोर्न इंडस्ट्री के जरिए चाहते थे डेढ़ अरब का रेवेन्यू और 30 करोड़ का प्रॉफिट

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने कुछ दिन पहले पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया था। अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Jul 2021, 3:40 PM IST

raj_kundra_shilpa_shetty1.jpg

Raj Kundra Shilpa Shetty

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें मुंबई पुलिस ने कुछ दिन पहले पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया था। अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आए दिन इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। क्राइम ब्रांच केस की तेजी से जांच कर रही है।

तीन साल की कमाई की भविष्यवाणी
क्राइम ब्रांच ने अपनी चार्जशीट में राज कुंद्रा से जुड़ी एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन का जिक्र किया है। इसमें बॉलीफेम कंपनी से होने वाले मुनाफे का जिक्र है। जब हॉटशॉट एप को गूगल और एपल ने बंद कर दिया था तो बॉलीफेम को राज कुंद्रा ने अपना एक प्लान बी बताया था। आजतक में छपी खबर के मुताबिक, इस प्वाइंट प्रेजेंटेशन में अगले तीन साल की कमाई की भविष्यवाणी की गई थी।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के भाई होने के क्या नुकसान हैं? अरबाज खान ने दिया मजेदार जवाब

राज कुंद्रा ने बदल दिया था फोन
प्वाइंट प्रेजेंटेशन के मुताबिक, 2021-2022 में ग्रॉस रेवेन्यू 36,50,00,000 रुपये बताया गया है। जिसमें प्रॉफिट 4, 76, 85, 000 है। साल 2022-23 का रेवेन्यू 73,00,00,000 रुपये बताया गया है। जिसमें प्रॉफिट 4,76,85,000 है। वहीं, 2023-24 में ग्रॉस रेवेन्यू 146,000,000 रूपये है और प्रॉफिट 30,42,01,400 है। इससे पहले खुलासा हुआ था कि राज कुंद्रा ने इस केस के सामने आने के बाद फरवरी में अपना फोन बदल दिया था। उनका नाम जैसे ही इस केस से जुड़ा उन्होंने अपना फोन चेंज कर दिया।

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान को करीना कपूर से लगता है बेहद डर, बोले- अगर मैंने ऐसा किया तो वो मुझे जान से मार देती

शिल्पा को नहीं मिली क्लीन चिट
इसके अलावा न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का कहना है कि पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी को अभी तक क्लीन चिट नहीं मिली है। केस में सभी एंगल पर जांच की जा रही है। सभी खातों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। बता दें कि अश्लील फिल्में बनाने के केस में राज कुंद्रा के साथ-साथ मुंबई पुलिस ने 11 और लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। फिर उनकी पुलिस हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई थी। वहीं, अब अदालत ने फिर उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है।