scriptकभी कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, अब 3 बंगले, 57 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन | shraddha kapoor net worth 2022 income | Patrika News
बॉलीवुड

कभी कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, अब 3 बंगले, 57 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

आज श्रद्धा कपूर 35वां जन्मदिन (Shraddha Kapoor Birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं। ‘आशिकी 2’, ‘साहो’, ‘एक विलेन’, ‘छिछोरे’ और ‘बागी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी श्रद्धा कपूर के बारे में जानिए

नई दिल्लीMar 03, 2022 / 07:31 pm

Sneha Patsariya

shraddha_kapoor.jpg
बॉलीवुड के मशहूर विलेन और राजा बाबू के नंदू यानी शक्ति कपूर अपने दौर के दिग्गज कलाकारों में शामिल हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी इन दिनों इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। श्रद्धा ने अपनी एक्टिंग और लुक्स से सभी का दिल जीत लिया है। 3 मार्च यानी आज श्रद्धा कपूर का जन्मदिन है। तीन पत्ती से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा कपूर कम समय में ही इंडस्ट्री में खास मुकाम पर पहुंच गई हैं। अपने पिता से अलग श्रद्धा कपूर आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास लग्जरी कारे हैं, तो वहीं वह कई ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं। अपने दम पर उन्होंने अपने लिए एक बेहद लग्जरी लाइफ स्टाइल बना ली है। श्रद्धा के पास आलीशान घर, करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां हैं। चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर एक फिल्म के लिए कितने रुपये लेती हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है।
कभी वेटर थीं श्रद्धा कपूर
बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक्ट्रेस ने अभिनय की दुनिया में आने से पहले कॉफी शॉप में काम किया था। श्रद्धा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को 16 साल की उम्र में सलमान खान की फिल्म में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इसके बाद श्रद्धा फिल्म ‘लव का दि एंड’ में भी नजर आईं। हालांकि, उन्हें अपनी शुरुआती फिल्मों से कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2013 में महेश भट्ट की फिल्म आशिकी 2 में काम किया। इस फिल्म ने श्रद्धा को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म की बेहतरीन सफलता के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
करोड़ों की मालकिन हैं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। फिल्मों में अभिनय, मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम करके श्रद्धा ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ 57 करोड़ है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा श्रद्धा कई ब्रांड्स को भी एंडोर्स करती हैं, जिसमें लैक्मे, फ्लिपकार्ट, सीक्रेट टैम्प्टेशन और वीट शामिल है। श्रद्धा की सालाना कमाई 6 करोड़ रुपये तक है।
बता दें, श्रद्धा कपूर के पास खुद का मुंबई में सी फेसिंग घर है जिसमें वह अपनी आलीशान जिंदगी जीती है। इस घर की कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के पास सब अर्बन इलाके मढ़ आईलैंड में भी उनका घर है। इसके अलावा उनका तीसरा घर मुंबई लोनावला में भी है जिसकी कीमत भी करोड़ों में बताई जाती हैं। श्रद्धा कपूर लग्जरी कारों की भी शौकीन है। ऐसे में उनके पास ब्लैक कलर की मर्सिडीज एम एल क्लास एसयूवी है जिसकी कीमत 1 करोड़ से भी अधिक है। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने मिनी कूपर और mercedes-benz भी खरीदी जिनकी कीमत 3 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जाती है।
यह भी पढ़ें

फिल्मे हो जाती थी फ्लॉप फिर भी अपनी फीस बढ़ा दिया करते थे लीजेंड एक्टर राजकुमार,कहते थे, यह थी वजह

आपको बता दें, श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनके फैन फॉलोइंग करीब 63 मिलियन से भी ज्यादा है। बता दें, श्रद्धा कपूर अब तक ‘हैदर’, ‘उंगली’, ‘एबीसीडी-2’, ‘बागी’, ‘ओके जानू’, ‘हसीना पारकर’, ‘स्त्री’, ‘लव का द एंड’, ‘एक विलन’, ‘छिछोरे’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आई थीं। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में नजर आए थे। श्रद्धा, लव रंजन की अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के नाम की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इस फिल्म के जरिए श्रद्धा पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म के जरिए बोनी कपूर भी बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / कभी कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, अब 3 बंगले, 57 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो