पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) हमारे बीच नहीं रहे. बीते रविवार उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. खबरों की माने तो उन पर 20 से 30 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 4 से 5 गोलियां उनको लगी, जिसके बाद उनको तुरंत ही पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत धोषित कर दिया. इस फायरिंग उनके साथी भी घायल बताए जा रहे हैं. वहीं उनकी मौत की खबर ने हर तरफ शोक और हैरानी फैला दी है. हर कोई इस खबर को सुनने के बाद अपना दुख जाहिर कर रहा है.