SFJ और Khalistan Referendum कौन हैं?
SFJ की ओर से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पंजाबी सिंगर्स को धमकी देते हुए कहा गया है कि भारत से पंजाब को आजाद कराने के लिए अब Khalistan Referendum को सपॉर्ट करने का समय आ गया है. जानकारी के लिए बता दें कि SFJ एक आतंकी संगठन है, जिसको भारत में बैन कर दिया गया है, जो फिलहाल के समय में अमेरिका में सक्रिय है.
इस संगठन की शुरूआत से एक मांग रही हैं और वो ये कि पंजाब को भारत से काटकर एक अलग देश बनाया जाए, जिसका नाम 'खालिस्तान' हो. उनकी इस मांग को लेकर पिछले साल खालिस्तानियों की तरफ से ब्रिटेन में Khalistan Referendum करवाया गया था, जिसमें 18 से ऊपर के सिख वोटरों को वोट देने के लिए बुलाया गया था.